जिम में वर्कआउट करते हुए 17 साल के नाबालिग की मौत, ट्रेडमिल पर दौड़ते समय हुआ था बेहोश

 रायपुर, राजधानी रायपुर के भनपुरी स्थित स्पेज जिम में बुधवार को एक्सरसाइज करते समय 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत हो गई। सुबह वह रोजाना की तरह ट्रेडमिल में दौड़ रहा था। तभी वह अचानक बेहोश होकर गिर गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खमतराई थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि सत्यम राहांगडाले (17) भनपुरी के धनलक्ष्मी नगर का रहने वाला है। वह रोज की तरह सुबह जिम करने पहुंचा था। जिम में ट्रेड मिल में दौड़ रहा था। इसी बीच वह बेहोश होकर अचानक गिर गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, मौत के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है। पीएम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह का पता चल सकेगा। घटना के बाद स्वजन शव लेकर मध्य प्रदेश में बालाघाट जिले के लांजी रवाना हो गए हैं। पिता सुभाष राहांगडाले मसाला कारोबारी हैं। दो लड़कों में सत्यम बड़ा लड़का था। हाल ही में उसने कृष्णा इंग्लिश मीडियम स्कूल धनलक्ष्मी नगर से 10वीं की परीक्षा पास की थी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAPE; आर्केस्ट्रा देखने जा रही थी छात्रा के साथ गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार, लिफ्ट देने के बहाने ले गए जंगल

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव में आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने…

    CRIME; अस्पताल संचालक की गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, भाजपा नेता समेत 3 गिरफ्तार

    महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिरपुर में आपसी विवाद सुलझाने के नाम पर शुरू हुआ घटनाक्रम देर रात चाकूबाजी और जानलेवा हमले में…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात