जीआइ वायर खरीदी कर सात उद्योगपतियों के दो करोड़ गबन, पति गिरफ्तार और पत्नी फरार

दुर्ग, जीआइ वायर और लोहा खरीदी के नाम पर भिलाई के सात उद्योगपतियों के करीब दो करोड़ रुपये का गबन करने वाले दंपती में से एक आरोपित को पुलिस ने महाराष्ट्र के अहमद नगर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सात एफआइआर दर्ज किए। जब पुलिस की टीम उन्हें गिरफ्तार करने के लिए अहमद नगर गई तो वहां पर आरोपित व उसके परिवार वालों ने पुलिस को घेरने की पूरी कोशिश की।

अपनी ऊंची पहुंच दिखाकर गिरफ्तारी रुकवाने की कोशिश की। जब बात नहीं बनी तो पुलिस को चुनौती दे डाली कि वे आरोपित को महाराष्ट्र की सीमा से बाहर नहीं ले जा पाएंगे। इसके बाद पुलिस ने अहमद नगर पुलिस की मदद से आरोपित को गिरफ्तार किया और उसे लेकर दुर्ग पहुंची। यहां पर आरोपित को न्यायालय में पेश करने के बाद चार दिन की पुलिस रिमांड की और उससे विस्तृत पूछताछ की। इसके बाद आरोपी को जेल दाखिल किया गया। वहीं आरोपी की पत्नी जयश्री डोंगरे फरार हो गई है, जिसकी तलाश की जा रही है।

खुर्सीपार थाना प्रभारी वीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि वसंत टेकड़ी संवेदी नगर थाना एमआइडीसी जिला अहमद नगर महाराष्ट्र निवासी अविराज डोंगरे और उसकी पत्नी जयश्री डोंगरे अहमद नगर में ओम साईं इंजीनियरिंग नाम की कंपनी चलाते हैं। दोनों आरोपित यहां के उद्योगपतियों से लंबे समय से लोहा और जीआइ वायर खरीदते रहे हैं। आरोपितों ने जवाहर नगर निवासी उद्योगपति विजय अग्रवाल का 22 लाख 67 487 रुपये, सियाराम गली न्यू खुर्सीपार निवासी उद्योगपति अरविंद जैन के 32 लाख 17 हजार 473 रुपये व 15 लाख एक हजार 990 रुपये का गबन किया था।

इसके साथ ही आरोपियों ने सुंदर नगर निवासी विक्की जैन के सात लाख 30 हजार 964 रुपये, निगम कालोनी रायपुर निवासी उद्योगपति के 56 लाख 58 हजार 289 रुपये, हाउसिंग बोर्ड कालोनी बोरियाकला रायपुर निवासी उद्योगपति अशोक कुमार चौरसिया के 13 लाख 77 हजार 507 रुपये, लाइट इंडस्ट्रियल एरिया भिलाई निवासी उद्योगपति जितेंद्र जैन के छह लाख 37 रुपये 413 रुपये, न्यू खुर्सीपार निवासी उद्योगपति श्याम सुंदर अग्रवाल के पांच लाख 88 हजार 450 रुपये का गबन किया था। सभी उद्योगपतियों से करोड़ों रुपये का माल मंगवाया गया था। उसमें से कुछ रकम दी थी और बाकी के रकम को मांगने पर वे लोग धमकाते थे।

  • Related Posts

    SUICIDE; पहले करंट से पति की मौत, फिर सदमे में पत्नी ने दी जान, गांव में पसरा मातम

    बिलासपुर, न्यायधानी के ग्रामीण इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक दिन पहले पति की करंट लगने से मौत के बाद सदमे में पत्नी ने…

    CRIME; ‘3 दिन से खाना नहीं खाया, पापा मुझे ले जाओ’ ट्विशा के बाद ग्वालियर की पलक की मौत से मचा हड़कंप!

    भोपाल, एमपी में नवविवाहित दुल्‍हनों की संदिग्ध मौत का एक दर्दनाक और खौफनाक सिलसिला शुरू होता दिखाई दे रहा है. राजधानी भोपाल में ट्विशा शर्मा के बाद अब ग्वालियर से…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…