जीत के बाद CM पटनायक का BJP पर हल्लाबोल, कहा- ‘डबल इंजन’ की सरकार से ज्यादा जरूरी है ‘शासन’

भुवनेश्वर, एजेंसी, ओडिशा के झारसुगुड़ा में 10 मई को हुए उपचुनाव में बीजू जनता दल (BJD) की जीत के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपनी खुशी जाहिर की है। साथ ही उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि लोगों के लिए ‘डबल इंजन’ की सरकार से ज्यादा जरूरी ‘शासन’ है। ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने उपचुनाव में जीत के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “सिंगल या डबल इंजन महत्वपूर्ण नहीं है। लोगों के लिए शासन महत्वपूर्ण है। जन समर्थक शासन हमेशा जीतता है।”

बीजेपी ने ‘डबल इंजन’ को बनाया नारा

दरअसल 10 मई को कर्नाटक में हुए विधानसभा से पहले चुनावी अभियान में बीजेपी की तरफ से डबल इंजन की सरकार के नारे लगाए गए थे। साथ ही पार्टी के शीर्ष नेताओं ने भी इस नारे के साथ जनता को जोड़ने की कोशिश की थी। वहीं, ओडिशा में भी पार्टी की तरफ से त्वरित विकास का लालच दिया गया था, जिसके बाद सीएम पटनायक ने अपनी जीत पर पार्टी के इस नारे की अलोचना की है।

दो दिन पहले पीएम मोदी से की थी मुलाकात

नवीन पटनायक अपनी इस टिप्पणी के दो दिन पहले ही पीएम मोदी से मिले थे। मुलाकात के बाद उन्होंने बताया था कि पीएम मोदी के साथ ओडिशा की मांग को लेकर चर्चा की गई। इसमें श्री जगन्नाथ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को पुरी में स्थापित करने को लेकर भी बात की गई थी। बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी सरकार को छोड़ने और बीजेपी से 2009 में अलग होने के बाद BJD ने अपने बल पर राज्य का संचालन किया।

  • Related Posts

    CJP; 70 प्रदर्शनकारी कस्टडी में, झड़प में 50 जवान जख्मी… सीजेपी के संसद मार्च में जमकर बवाल, युवाओं से बर्बरता देख जारी रखूंगा अनशन…

    नईदिल्ली,  कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संसद चलो आंदोलन ने सोमवार को दिल्ली की सड़कों पर हिंसक रूप ले लिया. प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच जगह-जगह हुए तीखे टकराव के…

    DEATH; पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, कांग्रेसी नेताओं ने जताया शोक

    रायपुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल स्व. मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन हो गया है। बता दें कि शांति वोरा 91…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’