दो दिनों में रायपुर सहित आठ जिलों में लू के आसार; बढ़ेगा पारा

रायपुर, नौतपा की समाप्ति के साथ ही प्रदेश में भीषण गर्मी भी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने भी चेतावनी दी है कि आने वाले दो दिनों में रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, महासमुंद और मुंगेली में लू चल सकती है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी भी संभावित है। विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

नौतपा के आखिरी दिन शुक्रवार को भी सुबह से ही सूरज की तपिश बनी रही, जो दोपहर तक और ज्यादा हो गई। दोपहर की चिलचिलाती धूप झुलसाने लगी है और उमस में भी बढ़ोतरी हो गई है। रायपुर का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इसी प्रकार प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रायगढ़ रहा, एडब्ल्यूएस रायगढ़ का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले चार से पांच दिन और तपाने वाले ही रहेंगे, इसके बाद ही मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा। इस वर्ष मानसून में लेटलतीफी के चलते ही गर्मी में भी बढ़ोतरी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार जगदलपुर में 13 जून, रायपुर में 16 जून और अंबिकापुर में 21 जून को मानसून प्रवेश कर सकता है।

यह रहा तापमान

रायपुर 43.0 28.6

बिलासपुर 43.4 27.2

जगदलपुर 40.8 24.2

अंबिकापुर 40.5 25.4

  • Related Posts

    WAR; 12वें दिन में पहुंचा युद्ध, 140 अमेरिकी सैनिकों को मारने के बाद पूरे कॉन्फिडेंस में ईरान, हॉर्मुज घेरकर बैठा

     तेहरान, ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध बुधवार को 12वें दिन में प्रवेश कर गया. रात भर पूरे पश्चिम एशिया में हवाई हमले के सायरन, मिसाइल लॉन्च और नए हमलों की…

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    कोलंबो, श्रीलंका ने अपने समुद्र तट के पास एक ईरानी जहाज डूबने के बाद बचाव अभियान चलाया है। बुधवार को श्रीलंका के पास ईरानी नेवी शिप के फंसने से 101…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?