दो मरीजों ने तोड़ा दम; डाइवर्सन बहने से यात्री बसें व अन्य सैकड़ों वाहन फंसे

जगदलपुर, बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के बैलाडीला-दंतेवाड़ा मार्ग पर दंतेवाड़ा से 09 किमी दूर सातधार कुम्हाररास के बीच निर्माणाधीन पुल के लिए बनाये गये  डाइवर्सन बीती रात 8:30 बजे बहने से यातायात अवरुद्ध हो गया। ठेकेदार ने डाइवर्सन तो बनाया था, लेकिन पानी निकासी के लिए पाइप नहीं लगाया, जिसके चलते पानी के बहाव से डाइवर्सन की मिट्टी बह गई। सड़क बंद होने से बैलाडीला से रायपुर की तरफ जाने वाली यात्री बसें और अन्य वाहन यहां सुबह तक फंसे हुए थे। हालांकि सुबह से ही प्रशासन की टीम मार्ग को बहाल करने में जुटी हुई है।

कुआकोंडा अस्पताल से 02 मरीजों को अलग-अलग एंबुलेंस 108 के माध्यम से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। लेकिन मार्ग बाधित होने की वजह से 108 एंबुलेंस जिला अस्पताल नहीं पहुंच पाई। एंबुलेंस को मजबूरन कुआकोंडा अस्पताल लौटना पड़ा, इस मार्ग के अवरुद्ध होने से  समय में बेहतर उपचार नही मिलने की वजह 02 मरीजों ने दम तोड़ दिया।

सड़क बंद होने जाने से बैलाडीला से रायपुर की तरफ जाने वाली यात्री बसें व अन्य वाहन फंसे हुए हैं। दुर्ग, रायपुर से दंतेवाड़ा के किरंदुल तक चलने वाली यात्री बसें फंसी हुईं हैं। साथ ही बैलाडीला से आयरन ओर लेकर रायपुर जा रही ट्रकों की भी लाइन लगी हुई है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार समेली निवासी मुड़े को उल्टी दस्त की शिकायत पर कुआकोंडा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। रात करीब 12 बजे के बाद उसकी तबियत अचानक बिगडऩी शुरू हो गई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल रिफर किया गया।

वहीं दूसरे  मामले में गड़मिरी निवासी शिक्षक अमेर सिंह ताती सड़क हादसे में घायल हुए जिसे प्राथमिक उपचार के बाद  जिला अस्पताल रिफर किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीआर पुजारी ने बताया कि दोनों मामले में डायवर्सन पुलिया क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण दोनों मरीजों को जिला अस्पताल नहीं लाया जा सका, जिससे दोनों की मौत हो गई।

  • Related Posts

    CRIME; दुर्ग, बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ में पकड़ी गई अफीम की खेती, पुलिस हिरासत में झारखंड का एक आरोपी

    रायगढ़,  छत्तीसगढ़ के दुर्ग, बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ जिले में अफीम की खेती पकड़ी गई है, जहां तरबूज, ककड़ी की खेती के बीच करीब एक एकड़ में अफीम की…

    ACB;सीएसईबी ग्रामीण कार्यालय में ACB का छापा, जेई, एई और कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। यहां एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने CSEB (छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड) के ग्रामीण…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां