धारा 370 पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला भारत की जीत- नए सीएम विष्णुदेव साय ने मोदी- शाह को दी बधाई

रायपुर, छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि 5 अगस्त 2019 को भारत की संसद द्वारा लिए गए फैसले को सुप्रीम कोर्ट द्वारा बरकरार रखा जाना भारत की जीत है। यह जम्मू कश्मीर और लद्दाख में हमारी बहनों और भाइयों के लिए आशा प्रगति और एकता की एक शानदार घोषणा है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ कानूनी फैसला मात्र नहीं है। यह एकजुट भारत के निर्माण के हमारे सामूहिक संकल्प का प्रमाण है। इस विजय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बधाई -अभिनंदन।

छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हम 1950 से ही कहते आ रहे थे कि एक देश में दो झंडा, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे। एक देश में एक ही झंडा, एक ही विधान और एक ही प्रधान होगा। हमने देश की जनता से वादा किया था कि धारा 370 हटाकर जम्मू कश्मीर लद्दाख की समूची जनता को भारत के साथ एक सूत्र में बांधकर भारत भूमि के इस हिस्से का संपूर्ण विकास किया जाएगा।

नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर को वास्तविक आजादी देने के लिए धारा 370 खत्म की। हमने जो कहा, वह पूरा कर दिया और, आज देश की सर्वोच्च अदालत ने हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में भारत की संसद द्वारा लिए गए निर्णय को यथावत रखते हुए यह पुष्टि कर दी है कि भाजपा की मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर लद्दाख के साथ वह न्याय किया है, जिसके लिए वहां की जनता आजादी के बाद से तरस रही थी। अब देश में एक नया जम्मू कश्मीर है और इसके निर्माण का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ हमारे उन पूर्वजों को जाता है, जिन्होंने कश्मीर के लिए बलिदान दिया और कश्मीर की वास्तविक आजादी के लिए भाजपा को संघर्ष करने की प्रेरणा दी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; छत्तीसगढ में रोजाना 20 बेटियों समेत 54 महिलाएं लापता हो रही, भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलायें एवं बेटियां सुरक्षित नहीं है। प्रतिदिन 34 महिलायें एवं 20 बेटियां गायब हो रही है,…

    POLITICS; पीसीसी चीफ का ऐलान,उडीसा में कांग्रेस अब अकेले लड़ेगी पंचायत और निकाय चुनाव, बीजेडी से गठबंधन नहीं

    भुवनेश्वर, ओडिशा की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष भक्तचरण दास ने घोषणा की है कि कांग्रेस आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनावों में…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…