नक्‍सलियों को ड्रोन सप्‍लाई करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार; विस्फोटक सहित कई सामान बरामद

जगदलपुर, छत्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य की सीमा पर तेलंगाना राज्य की चेरला पुलिस, भद्राद्री कोठागुडेम स्पेशल पार्टी पुलिस और 141 बटालियन के जवानों ने संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग के तहत देवनगरम के पास नक्सलियों के लिए कोरियर का काम करने वाले तीन आरोपियों को विस्फोटक सहित गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों में पुनेम नागेश्वर राव, पुत्र बाबर राव (31) देवनगरम, देवासुरी मल्लिकार्जुनराव पुत्र शंकर राव (40) निवासी उंजुपल्ली दोनों चेरला जिले के हैं व एक अन्य वैलेपोगुलु उमाशंकर, पुत्र लक्ष्मैया (43) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पामेड़ के अंबेडकर पारा का है।

पुलिस ने नक्सली नेताओं के आदेश पर विस्फोटक सप्लाई करने जा रहे एक ड्रोन और एक खराद मिशन को पकड़ा है। जब्त सामान में 10 जिलेटिन स्टिक, 160 मीटर कॉर्डेक्स तार, 5 विद्युत डेटोनेटर, एक ड्रोन, लेथ मशीन है। तेलंगाना पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तीनों आरोपित प्रतिबंधित भाकपा-माओवादी की पमेदू एरिया कमेटी के लिए पिछले एक साल से कोरियर का काम कर रहे थे। नक्सलियों को आवश्यक सामग्री की आपूर्ति करते थे। नक्सली नेताओं के आदेश पर चार माह पूर्व विजयवाड़ा से ड्रिलिंग मशीन खरीद कर सप्लाई की थी।

  • Related Posts

    CRIME; भाजपा महिला पार्षद ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में नेताओं की लगी भीड़

    रायगढ़,  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रायगढ़ नगर निगम की भाजपा महिला पार्षद ने आत्महत्या की कोशिश की है। नेहा देवांगन रायगढ़ नगर निगम में वार्ड क्रमांक 2 से भाजपा…

    E-Challan; चालान भरने का आखिरी मौका 14 मार्च तक, नहीं भरा तो जब्त होंगी गाड़ियां, 6 हजार से ज्यादा ई-चालान लंबित

    रायपुर, अगर आपके वाहन का भी ई-चालान लंबे समय से लंबित है तो 14 मार्च की तारीख आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। राजधानी समेत पूरे प्रदेश में इस दिन लोक…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां