नक्सलियों ने विस्फोट कर उड़ाया पुल; जवानों को निशाना बनाने लिए प्लांट किया था बम

जगदलपुर, नक्सलियों ने बस्तर के बीजापुर जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर बम विस्फोट कर पुलिया को उड़ाया। बीजापुर से गंगालूर मार्ग पर किकलेर के पास विस्फोट किया है। बम ब्लास्ट से सीसी सड़क में लगभग 10फीट के गड्डे बन गए है। अनुमान लगाया गया है कि नक्सलियों ने इस बम विस्फोट में लगभग 35-40 किलो बारुद का उपयोग किया है। जवानों को निशाना बनाने लिए यहां बारुद बम प्लांट किया गया था। इस विस्फोट में किसी के हताहत की खबर नही है।

किकलेर के पास हुये ब्लास्ट में चेरपाल से सीआरपीएफ के जवान घटना स्थल के लिए रवाना हुये हैं। ब्लास्ट के बाद बीजापुर गंगालूर मार्ग बंद हो गया है। एसपी आंजनेय वार्ष्णेय दलबल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। सीआरपीएफ जवानों की सहायता से मार्ग बहाली के लिए जेसीबी वाहन से गड्डे को पाटा जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक यह कार्य जारी है। सूत्रों ने बताया गंगालूर का यह इलाका नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। इस विस्फोट की घटना से एकाएक पुलिस भी सकते में है। नक्सलियों द्वारा वर्षों बाद इस तरह की बारुदी विस्फोट को अंजाम दिया गया है।

  • Related Posts

    CRIME; भाजपा महिला पार्षद ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में नेताओं की लगी भीड़

    रायगढ़,  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रायगढ़ नगर निगम की भाजपा महिला पार्षद ने आत्महत्या की कोशिश की है। नेहा देवांगन रायगढ़ नगर निगम में वार्ड क्रमांक 2 से भाजपा…

    E-Challan; चालान भरने का आखिरी मौका 14 मार्च तक, नहीं भरा तो जब्त होंगी गाड़ियां, 6 हजार से ज्यादा ई-चालान लंबित

    रायपुर, अगर आपके वाहन का भी ई-चालान लंबे समय से लंबित है तो 14 मार्च की तारीख आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। राजधानी समेत पूरे प्रदेश में इस दिन लोक…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां