नवा रायपुर में जी-20 शिखर सम्मेलन होगा 18 व 19 सितंबर को; देश-विदेश के 50 डेलीगेट्स भाग लेंगे

रायपुर,  नवा रायपुर के होटल मेफेयर में 18 और 19 सितंबर को होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में सुरक्षा की बहुत तगड़ी व्यवस्था रहेगी। इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। पूरा नवा रायपुर क्षेत्र 16 से 20 सितंबर तक विशेष सुरक्षा घेरे में रहेगा। ड्रोन से लगातार निगरानी की जाएगी। यहां की सभी सड़कों पर मजबूत बैरिकेडिंग कर पुलिस तैनात रहेगी। तीन दिन पहले से ही सुरक्षा का पूर्वाभ्यास शुरू हो जाएगा।

एसएसपी रायपुर की मानिटरिंग में 12 एएसपी, 25 डीएसपी, 36 इंस्पेक्टर और 800 जवान इलाके में तैनात रहेंगे। जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस व समेत सभी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौजूद रहेगी। होटल मेफेयर को सुरक्षा के हिसाब से पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल के लिए 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को विशेष ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

होटल, एयरपोर्ट सहित जगह-जगह पर पुलिस की तैनाती रहेगी। प्रदेश के अलग-अलग जिले से एक हजार जवानों की तैनाती की जाएगी। होटल में डीएसपी रैंक के अधिकारी तैनात रहेंगे। आने-जाने वालों की तलाशी ली जाएगी।

अंग्रेजी बोलने वाले पुलिस अफसर तैनात किये जाएंगे

इस आयोजन में देश और विदेश के 50 विशेष प्रतिनिधियों के आने की संभावना है। इसमें अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के प्रमुख और सदस्य भी होंगे। इनसे संवाद वाली जगहों पर अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान रखने वाले लगभग 100 पुलिस अधिकारी तैनात किए जाएंगे। इनमें एसआइ से लेकर उच्च स्तर के पुलिस अधिकारी शामिल होंगे। इन प्रतिनिधियों के मन में रायपुर पुलिस की बेहतर और माडर्न छवि बनाने की पूरी कोशिश की जाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WAR; 12वें दिन में पहुंचा युद्ध, 140 अमेरिकी सैनिकों को मारने के बाद पूरे कॉन्फिडेंस में ईरान, हॉर्मुज घेरकर बैठा

     तेहरान, ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध बुधवार को 12वें दिन में प्रवेश कर गया. रात भर पूरे पश्चिम एशिया में हवाई हमले के सायरन, मिसाइल लॉन्च और नए हमलों की…

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    कोलंबो, श्रीलंका ने अपने समुद्र तट के पास एक ईरानी जहाज डूबने के बाद बचाव अभियान चलाया है। बुधवार को श्रीलंका के पास ईरानी नेवी शिप के फंसने से 101…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां