न्यायालय भवन में सीलन;पार्किंग की सुविधा भी नहीं,मरम्मत के निर्देश

रायपुर, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा आज प्रकरणों की सुनवाई उपरांत जिला एवं सत्र न्यायालय, कबीरधाम का औचक निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा न्यायालय परिसर के समस्त कक्षों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कबीरधाम श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे उपस्थित रही। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, एस.पी. श्री अभिषेक पल्लव तथा पी.डब्ल्यू.डी. के अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

निरीक्षण में पाया गया कि अधिवक्ता कक्ष में पानी का रिसाव होने के कारण छत एवं दीवारों पर सीलन थी। वहां उपस्थित कलेक्टर तथा पी.डब्ल्यू.डी. के अधिकारियों द्वारा इस पर जानकारी दी गयी कि शासन द्वारा 40 लाख रूपये का टेंडर हो गया है तथा 15 दिवस के भीतर कार्य भी प्रारंभ हो जावेगा। पानी के रिसाव के संबंध में मरम्मत संबंधी कुछ कार्य हो चुके है तथा शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। न्यायालय की साफ-सफाई व्यवस्था पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने अधिवक्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। अधिवक्ताओं ने पार्किंग की समस्या बताई, जिस पर कलेक्टर द्वारा आश्वस्त किया गया कि शीघ्र ही पार्किंग हेतु भूमि का डीमार्केशन कराया जाएगा और जो भी कमियां है उन्हें भी शीघ्र ही दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने जिला न्यायालय कबीरधाम के न्यायिक अधिकारियों से प्रकरणों को जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिये। व्यवस्था में सुधार हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। निरीक्षण के समय रजिस्ट्रार जनरल श्री अरविन्द कुमार वर्मा तथा एडिशनल रजिस्ट्रार कम पीपीएस श्री एम. वी. एल.एन सुब्रहमन्यम भी उपस्थित रहे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TET; टीईटी की अनिवार्यता भारी पड़ सकता है 80 हजार शिक्षकों पर,15 मार्च को रायपुर में शिक्षकों की बड़ी बैठक

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में TET अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों के बीच चिंता और असमंजस का माहौल बन गया है। प्रदेशभर के कई शिक्षक संगठनों ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए…

    ELECTRICITY; बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” का शुभारंभ, 28.42 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी 757 करोड़ की राहत

    0 बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री साय 0 आर्थिक कठिनाइयों के कारण बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगा…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां