पखवाडे भर बाद कांग्रेस जारी करेगी उम्मीदवारों की सूची; राहुल गांधी का रायपुर दौरा भी तय

रायपुर, छत्तीसगढ़ में शनिवार को होने वाले कांग्रेस की दो बड़ी बैठक पूरी हो चुकी है। AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल राजीव भवन में कांग्रेस की दो बड़ी बैठकें ली। पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक व लोकसभा के पर्यवेक्षकों से चुनावी तैयारी की रिपोर्ट पर बैठक आयोजित की गई थी। वहीं कांग्रेस की बैठक में राहुल गांधी का दौरा भी तय हो गया है। 2 सितंबर को राहुल गांधी रायपुर दौरे पर आएंगे। सितंबर के पहले हफ्ते में कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। 4 सितंबर तक पैनल सूची सेंट्रस इलेक्शन कमेटी (CEC) को भेजा जाएगा। इस बैठक में सीएम भूपेश बघेल सहिच प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव के अलावा पीसीसी चीफ दीपक बैज, मंत्री मोहन मरकाम, विधायक विकास उपाध्याय, सप्तगिरि उल्का, चंदन यादव, रविंद्र चौबे राजीव भवन में मौजूद रहे।

चुनावी प्रबंध के लिए सात समितियां

इससे पहले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने एक साथ सभी चुनावी कमेटियों की घोषणा की। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को चार कमेटियों की घोषणा की। इससे पहले प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की अध्यक्षता वाली पालिटिकल अफेयर कमेटी की घोषणा गुरुवार देर रात की हुई थी। इससे पहले प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष दीपक बैज और स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष अजय माकन को बनाया गया था।

कांग्रेस सात चुनावी कमेटियों की घोषणा के साथ ही सत्ता को साधने के मोर्चे पर उतर गई है। कांग्रेस की चुनावी समितियों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जगह मिली है। जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण को देखते हुए अलग-अलग कमेटियों के अध्यक्ष और सदस्य बनाए गए हैं। भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची आने के अगले दिन कांग्रेस ने सभी चुनावी कमेटियों की घोषणा करके चुनाव अभियान का आगाज कर दिया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP;भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग की लिस्ट जारी, 10 को प्रदेश प्रवक्ता, 11 को पैनलिस्ट की मिली जिम्मेदारी

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ बीजेपी ने मीडिया विभाग के पदाधिकारियों की लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में 24 लोगों को जिम्मेदारी मिली है. प्रदेश सहसंयोजक के पद पर 3 पदाधिकारियों…

    POLITICS; अफीम खेती की जांच करने कांग्रेस ने किया 10 सदस्‍यीय टीम का गठन, पूर्व विधायक प्रीतम राम को बनाया संयोजक

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मक्का की खेती के बीच अफीम के पेड़ उगाए जाने का मामला सामने आया था. करीब 9 एकड़ की जमीन पर अफीम की खेती…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?