प्रवीण सूद ने सीबीआई के निदेशक का पदभार संभाला; राहुल शर्मा सीबीआई में डीआईजी बने

नई दिल्ली, भा.पु.सेवा के अधिकारी, 1986 बैच (कर्नाटक संवर्ग)  प्रवीण सूद ने आज सीबीआई के निदेशक का पदभार संभाला। सीबीआई से जुड़ने के पूर्व, वह कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक के तौर पर  कार्यरत थे । श्री सूद ने भा.पु.सेवा में अपने लगभग 37 वर्षों के लंबे कार्यकाल के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। इनमें बेल्लारी व रायचूर  के पुलिस अधीक्षक; अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) बेंगलुरु शहर; पुलिस आयुक्त, मैसूर शहर एवं  बेंगलुरु शहर; एडीजीपी; प्रधान सचिव (गृह); डीजीपी (आंतरिक सुरक्षा) तथा  डीजीपी (सीआईडी) शामिल है।

उन्होंने मॉरीशस सरकार के सलाहकार के रूप में काम किया। उन्होंने हाई नेट-वर्थ व्यक्तियों(High net-worth individuals) से जुड़े हाई प्रोफाइल मामलों एवं  अंतर-राज्यीय व  अंतर्राष्ट्रीय प्रभाव वाले मामलों की जांच की और साइबर अपराध, सूचना प्रौद्योगिकी आदि सहित अपराध की जांच और ख़ोज की भी निगरानी की है। विशेष रूप से, उन्होंने सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क & सिस्टम्स) और न्यायपालिका के साथ आई सी जे एस (इंटरऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम) नेटवर्क को कर्नाटक राज्य में  मजबूत करने के लिए काम किया।

प्रवीण सूद आईआईटी, दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक (बी.टेक); आईआईएम , बेंगलुरु एवं मैक्सवेल स्कूल ऑफ गवर्नेंस, सिरैक्यूज़ यूनिवर्सिटी, न्यूयॉर्क से पब्लिक पॉलिसी एंड मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट हैं । प्रवीण सूद को वर्ष 2011 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक एवं वर्ष 2002 में सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से अलंकृत/सम्मानित किया गया । उन्हें सेवा में उत्कृष्टता हेतु  मुख्यमंत्री के स्वर्ण पदक से वर्ष 1996 में सम्मानित किया गया; वर्ष 2011 में “यातायात प्रबंधन हेतु  प्रौद्योगिकी के सबसे नवीन उपयोग” के लिए राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस गोल्ड पुरस्कार एवं  सड़क सुरक्षा व यातायात प्रबंधन में योगदान हेतु  वर्ष 2006 में प्रिंस माइकल इंटरनेशनल रोड सेफ़्टी अवार्ड से सम्मानित किया गया ।

इधर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राहुल शर्मा को पांच साल के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर नियुक्त किया गया है। शर्मा 2009 बैच के हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। इसके अलावा, चार और अधिकारियों को सीबीआई में डीआईजी के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत अधिकारी अमनजीत कौर, निर्मला देवी एस., अभिनव खरे और अशोक कुमार हैं।

अमनजीत कौर, निर्मला देवी एस., और खरे 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, जबकि अशोक कुमार भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क) के 2006 बैच के अफसर हैं। ये अधिकारी पहले सीबीआई में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में कार्यरत थे।

सीबीआई में डीआईजी राघवेंद्र वत्स और गगनदीप गंभीर का कार्यकाल नवंबर 2023 तक बढ़ा दिया गया है। एक अन्य आदेश में कहा गया है कि सीबीआई में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के तौर पर कार्यरत मुरली रंभा का कार्यकाल एक साल के लिए अगले साल सात जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?