बाल छोटे काटने का 2 करोड़ मुआवजा; SC की रोक,5 साल में कंज्यूमर कमीशन में दो बार सुनवाई, मॉडल ने की थी शिकायत

नईदिल्ली, होटल के सैलून में हेयर ड्रेसर ने एक मॉडल के बाल ज्यादा काट दिए। इससे नाराज मॉडल ने उस होटल कंपनी से 3 करोड़ रुपए मुआवजे की मांग करते हुए कंज्यूमर कमीशन में शिकायत कर दी। कमीशन ने कंपनी को 2 करोड़ रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया। इस आदेश के खिलाफ कंपनी ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की। इस पर कोर्ट के आदेश पर कमीशन ने दूसरी बार सुनवाई की और फैसला बरकरार रखा। अब सुप्रीम कोर्ट ने मुआवजा देने के फैसले पर रोक लगा दी है।

मामला नई दिल्ली के ITC मौर्या होटल के सैलून का है। वहां मॉडल आशना रॉय 12 अप्रैल, 2018 को हेयर स्टाइलिंग के लिए गईं थीं। आशना ने बताया कि उस दिन वह हेयर ड्रेसर सैलून में नहीं था जो नियमित रूप से उनके बाल काटता था। इस पर उनकी हेयरड्रेसिंग का काम किसी दूसरे हेयर ड्रेसर को सौंपा गया था।

हेयर ड्रेसर ने ज्यादा काट दिए बाल
आशना का कहना है कि उन्होंने हेयर ड्रेसर को बताया था कि कितने बाल काटने हैं। लेकिन बाद में उन्होंने देखा कि उनके बाल ज्यादा ही छोटे कर दिए गए हैं। उनके सिर पर केवल 4 इंच लंबाई तक के बाल बचे। बाल बमुश्किल उनके कंधों को छू पा रहे थे। यह उनके बताए अनुसार बिल्कुल नहीं थे।

मॉडल के अनुसार, इस तरह के हेयरकट के कारण वे अब सुंदर नहीं दिख रही थीं। छोटे बालों के कारण उन्हें बहुत अपमान और शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। उनकी बिजी लाइफ पर भी बुरा असर पड़ा।

डिप्रेशन में जाने का दावा
आशना ने दावा किया कि उनका मॉडलिंग करियर पूरी तरह से बिखर गया और वे डिप्रेशन में चली गईं।

उन्होंने सेवा में कमी का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (NCDRC) में शिकायत दर्ज की। इसमें ITC प्रबंधन से लिखित माफी मांगने के साथ-साथ अपमान, मानसिक आघात, करियर की हानि, इनकम की हानि और भविष्य की संभावनाओं के नुकसान के लिए 3 करोड़ रुपए का मुआवजा मांगा। NCDRC ने 21 सितंबर 2021 को कंपनी को मुआवजे के रूप में 2 करोड़ रुपए देने का आदेश दिया।

ITC ने इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की। फरवरी 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने आयोग का आदेश रद्द कर मामले में फिर से सुनवाई करने को कहा।

आयोग ने 25 अप्रैल को दिए आदेश में 2 करोड़ रुपए मुआवजा देने का आदेश बरकरार रखा। इस पर ITC ने फिर सुप्रीम कोर्ट में अपील की। कोर्ट ने बुधवार को NCDRC के आदेश पर रोक लगा दी। जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस सुधांशु धूलिया की बेंच ने मॉडल आशना रॉय को नोटिस भी जारी किया है।

  • Related Posts

    STRIKE; शिक्षकों की कमी के चलते 11 दिनों से स्कूल में तालाबंदी के बाद बच्चों के साथ पालक भी सडक पर, भगतदेवरी के पास हाईवे जाम

    महासमुंद, छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के भगतदेवरी इलाके के ग्राम ढोढरकसा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी का मामला आखिरकार सड़क तक पहुंच गया। लंबे समय से…

    HIJACK; ‘इजरायली यात्रियों से भरे प्‍लेन के कॉकपिट से चीखने की आवाजें, पायलट पर चाकू से हमला’

    तेल अवीव, दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट ने बुधवार को सऊदी अरब के ऊपर इमरजेंसी सिग्नल भेजा और रास्ता बदल लिया। इससे इजरायल से यूएई…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर