भीषण गर्मी में मछली पकडने के लिए बहा दिया डेम का छह फ़ीट पानी; वन्यप्राणी बुझाते थे प्यास

अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में मछली मारने के चक्कर में ग्रामीणों ने डेम में जमा 6 फीट से अधिक पानी को गेट खोल कर बहा दिया। डेम की तस्वीर इंटरनेट मिडिया में तेजी से वायरल हो रही है। इस डेम का निर्माण बादलखोल अभ्यारण्य क्षेत्र में जंगली जानवरों की प्यास बुझाने के लिए किया गया था।

मामला जिले के बादलखोल अभ्यारण्य क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार,बादलखोल अभ्यारण्य क्षेत्र में स्थित गायलुंगा के आश्रित बस्ती लुम्बालता में अभ्यारण्य की ओर से एक डेम का निर्माण किया गया है। इस डेम में जमा पानी का उपयोग,अभ्यारण्य में रहने वाले जंगली जानवरों द्वारा किया जाता है। लुम्बालता का यह डेम मंगलवार को उस समय चर्चा में आया जब क्षेत्र के कुछ लोगों ने सूखे हुए डेम की तस्वीर इंटरनेट मिडिया में वायरल करते हुए दावा किया कि मछली मारने के चक्कर में स्थानीय ग्रामीणों ने इसमें जमा 6 फिट से अधिक पानी का गेट खोल कर बहा दिया।

दावा किया जा रहा है कि डेम में पानी जमा करने के लिए,लकड़ी का गेट लगाया गया है। इसी गेट को खोल कर पानी बहा दिया गया है। तस्वीर वायरल होने के बाद बादलखोल अभ्यारण्य के एसडीओ विजय भूषण ने मामले की जांच की बात कही है। उल्लेखनीय है कि इस घटना से पहले जिला मुख्यालय जशपुर में स्थित बांकी नदी में जमा पानी को भी इसी तरह बहा कर बर्बाद करने का मामला सामने आया था। लेकिन इस मामले में अब तक न तो कोई जांच हुई है और ना ही कार्रवाई।

  • Related Posts

    CRIME; भाजपा महिला पार्षद ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में नेताओं की लगी भीड़

    रायगढ़,  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रायगढ़ नगर निगम की भाजपा महिला पार्षद ने आत्महत्या की कोशिश की है। नेहा देवांगन रायगढ़ नगर निगम में वार्ड क्रमांक 2 से भाजपा…

    E-Challan; चालान भरने का आखिरी मौका 14 मार्च तक, नहीं भरा तो जब्त होंगी गाड़ियां, 6 हजार से ज्यादा ई-चालान लंबित

    रायपुर, अगर आपके वाहन का भी ई-चालान लंबे समय से लंबित है तो 14 मार्च की तारीख आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। राजधानी समेत पूरे प्रदेश में इस दिन लोक…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां