महादेव सट्टा एप; ASI समेत चार आरोपी 10 दिन की रिमांड पर जेल, दुबई भागे दो संचालक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

रायपुर, महादेव एप सट्टेबाजी मामले में ईडी की गिरफ्त में आए चार आरोपियों की सात दिन की दूसरी रिमांड आज 5 सितंबर मंगलवार को खत्म हो गई। जिसके बाद सभी चारों आरोपियों को विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया गया। महादेव एप सट्टेबाजी मामले में गिरफ्तार एएसआइ चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, अनिल दम्मानी और सुनील दम्मानी से पूछताछ में कई अहम जानकारी ईडी को मिली है। बताया जा रहा है कि इसी के आधार पर ईडी की टीम ने रविवार रात को जुबेस्ता हास्पिटल के संचालक डाक्टर दल्ला के से घंटों पूछताछ की।

वहीं दूसरी ओर महादेव एप सट्टा मामले में इसके प्रमुख संचालकों रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर के खिलाफ रायपुर की विशेष अदालत से अरेस्ट वारंट जारी हो गया है। स्पेशल जज अजय सिंह राजपूत की कोर्ट ने वारंट जारी किया है। ईडी अब इस अरेस्ट वारंट के आधार पर इंटरपोल से संपर्क कर रही है। इसके साथ ही दोनों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा रहा है। ईडी इन दोनों आरोपियों को विदेश से भारत लाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए ईडी ने विदेश और गृह मंत्रालय समेत झारखंड, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, एमपी और महाराष्ट्र के अलावा अन्य राज्यों को जानकारी भेजी है।

ईडी महादेव सट्टा एप मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है। ईडी ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ़्तार किया है। ईडी इस एप के प्रमुख संचालकों जिनके नाम रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर बताए गए हैं, उनके स्थानीय (छत्तीसगढ़) पतों पर उपस्थिति के लिए समंस भेजे थे। जिसके बाद यह जानकारी आई कि दोनों ही प्रमुख आरोपी विदेश में रह रहे हैं और विदेश से ही इस एप का संचालन कर रहे हैं। जिसके बाद ईडी ने रायपुर की विशेष अदालत में विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत के सामने आवेदन देकर गिरफ़्तारी वारंट जारी कराया है।

ईडी के विशेष लोक अभियोजक डॉ सौरभ कुमार पांडेय ने बताया है कि रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर दोनों ही प्रमुख आरोपी हैं। ये दोनों महादेव सट्टा एप के अहम किरदार हैं। हमने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट की अपील की थी, जो हमें मिले गया है। बता दें कि ईडी को दो लोगों की तलाश है। जिसे लेकर ये बताया जा रहा है कि वे दुबई में हैं। जिसके बाद ईडी ने अब इंटरपोल से संपर्क किया है और संभावनाएं हैं कि कुछ घंटों में रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी हो जाएगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ORIUM; सरगुजा में त्रिपुरी के बाद तुर्रीपानी गांव में भी 2 एकड़ में अफीम की खेती, कलेक्टर-एसपी मौके पर

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ केसरगुजा के बलरामपुर जिले में त्रिपुरी घोसराडांड़ के बाद करौंधा थाना क्षेत्र के तुर्रीपानी गांव में भी अफीम की खेती मिली है, जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को…

    ACCIDENT;अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, तीन लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    नारायणपुर,  छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा नारायणपुर–ओरछा मुख्य मार्ग पर…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?