महीने भर बाद प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त

0जनहित को देखते हुए काम पर लौटे पटवारी

0हड़ताल खत्म कर सीएम बघेल से मिलने पहुंचे पटवारी

रायपुर , जनहित में काम प्रभावित होने का हवाला देते हुए राजस्व पटवारी संघ 15 जून को हड़ताल समाप्त कर अपने काम पर लौट आए हैं। हड़ताल खत्म कर पटवारी संघ के पदाधिकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय पर मुलाकात करने आए। 

उल्लेखनीय है कि पटवारी संघ 15 मई से हड़ताल पर थे। पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते आम जनता के राजस्व संबंधी कार्यों को निपटाने में काफी कठिनाई आ रही थी। राजस्व विभाग से जुड़ी अत्यावश्यक सेवाओं में हो रही बाधा के चलते शासन ने पटवारियों के कार्य करने से इंकार किए जाने का प्रतिषेध किया था। 

पटवारियों की हड़ताल के चलते शिक्षा सत्र चालू होने एवं रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रियाधीन होने से विद्यार्थियों को जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र प्राप्त करने में कठिनाई हो रही थी। इन जरूरी दस्तावेजों के नहीं बनने से विद्यार्थियों को दिक्कतें हो रही थी। वहीं किसानों को भी परेशानी हो रही थी। लेकिन अब लोगों की समस्याओं को देखते हुए पटवारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस ले ली है। बता दें कि बीते 15 मई से राज्यभर के पटवारी हड़ताल पर चले गए थे. संघ की तमाम मांगे थीं, लेकिन बताया जा रहा है कि पटवारियों ने जनहित को देखते हुए नि:शर्त ही हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया। 16 जून से पटवारी काम पर लौट जाएंगे।

इस अवसर पर प्रदेश राजस्व पटवारी संघ के अध्यक्ष भागवत कश्यप, कार्यकारी अध्यक्ष ज्योति सर्वे, कोषाअध्यक्ष सतीश चन्द्राकर, सह-सचिव बृजेश राजपूत, रायपुर जिला अध्यक्ष कमलेश तिवारी, संरक्षक संतोष त्रिपाठी, प्रदेश सह सचिव मुरली वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता विरेन्द्र बैस सहित सुदर्शन पनका एवं नीरज सिंह मौजूद थे।

  • Related Posts

    TET; टीईटी की अनिवार्यता भारी पड़ सकता है 80 हजार शिक्षकों पर,15 मार्च को रायपुर में शिक्षकों की बड़ी बैठक

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में TET अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों के बीच चिंता और असमंजस का माहौल बन गया है। प्रदेशभर के कई शिक्षक संगठनों ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए…

    ELECTRICITY; बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” का शुभारंभ, 28.42 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी 757 करोड़ की राहत

    0 बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री साय 0 आर्थिक कठिनाइयों के कारण बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगा…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां