मानसून की दस्तक के पहले छत्‍तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर ; इस सप्‍ताह मिल सकती है राहत

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ में भीषण गर्मी लगातार जारी है और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल बना हुआ है। मंगलवार सुबह से ही दोपहर तक की तपिश के बाद देर शाम मौसम का मिजाज बदला और बादल छाने के साथ ही ठंडी हवाएं चलने से राहत मिली और मौसम भी थोड़ा खुशनुमा हो गया। मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिलेगी और इस सप्ताह के आखिर तक मानसून भी प्रदेश में पहुंच जाएगा। मंगलवार को प्रदेश भर में सक्ती सर्वाधिक गर्म रहा, एआरजी सक्ती का अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई है कि 26 जून तक प्रदेश भर में मानसून प्रवेश कर जाएगा।

मानसून की दस्तक के पहले गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है और दिन के साथ ही रात में गर्मी बढ़ते जा रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने लगेगी और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने लगेगी। इस वर्ष जून की गर्मी ने पिछले 25 वर्षों का रिकार्ड तोड़ा है।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकुल हो गई है। एक द्रोणिका सिक्कम से दक्षिण झारखंड तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ ही हल्की वर्षा के आसार है। मध्य व उत्तरी छग के कुछ क्षेत्रों में लू भी चल सकती है

  • Related Posts

    SNAKE; दुर्लभ ल्यूसिस्टिक करैत, दक्षिण एशिया में कम मिलते हैं ऐसे दुधिया करैत सांप

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चरोदा क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में एक घर में सफेद रंग का सांप दिखा. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और सर्प रेस्क्यूअर…

    WAR; होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 1 लापता, 10 ने बीच समंदर शिप छोड़कर बचाई जान

    नईदिल्ली, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र