राजभवन से आरक्षण विधेयक लौटाए जाने की खबर निकली झूठी; मंत्री चौबे ने दे दिया था ये बयान

रायपुर,  छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस को 76 फीसदी आरक्षण दिए जाने संबंधी पारित संशोधन विधेयक राजभवन से लौटाए जाने की खबर झूठी निकली। विधेयक लौटाए जाने की खबर पर राजभवन के पीआरओ का कहना है कि हमारी ओर से बिल वापस करने को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है, और आरक्षण बिल वापस किया गया ऐसी कोई जानकारी नहीं है।

इधर, राज्यपाल द्वारा आरक्षण विधेयक वापसी की खबर से संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे ने भी इनकार किया है। मंत्री चौबे ने मीडिया में विधायक वापसी को लेकर चल रही खबरों को भ्रामक बताया है। उन्‍होंने कहा, मीडिया की खबरों के आधार पर प्रतिक्रिया दी थी। विधेयक वापसी पर अधिकृत जानकारी राज्यभवन ही दे पाएगा।

बतादें कि इंटरनेट मीडिया पर ऐसी खबरें वायरल हो गई, जिसमें बताया गया कि राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन ने भूपेश बघेल सरकार को आरक्षण संशोधन विधेयक को वापस लौटा दिया है।आरक्षण संशोधन विधेयक लौटाए जाने की खबर फैलते ही बयानबाजी भी तेज हो गई। मंत्री रविंद्र चौबे और कवासी लखमा के साथ सांसद सुनील सोनी ने भी बयान दिया था।

बतादें कि राज्य विधानसभा ने दो दिसंबर को आरक्षण संशोधन विधेयक (Reservation Amendment Bill) सर्वसम्मति से पास किया था और उसे पांच मंत्रियों ने राज्यपाल को सौंपा था।

आरक्षण पर राज्यपाल बोले- सीएम से पूछें, बघेल बोले- भाजपा आरक्षण के खिलाफ

इससे पहले कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में शामिल होने पहुंचे राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन से जब मीडिया ने आरक्षण संशोधन विधेयक पर हस्ताक्षर को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था। हरिचंदन ने कहा कि यह राजनीतिक मामला है, इस बारे में मुख्यमंत्री से पूछें। राज्यपाल के बयान के बाद जब मीडिया ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल किया तो उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा था।

  • Related Posts

    POLITICS; सिंगापुर में हुई भारत के दो मुख्यमंत्री की मीटिंग, दोनों गर्मजोशी से मिले, राज्य में निवेश को लेकर हुई मीटिंग

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सिंगापुर दौरे पर हैं। रविवार को उनकी मुलाकात हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से…

    POLITICS; UP चुनाव को लेकर चिराग पासवान का बड़ा बयान ‘हम अकेले लड़ने के लिए तैयार’

    रायपुर, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने यूपी में चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि, नागालैंड में हमारे 2 विधायक हैं। लेकिन वहां हमने फैसला किया था कि हम वहां…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात