राजस्थान ने हैदराबाद को 72 रन से हराया;बटलर, जायसवाल और सैमसन ने जमाए अर्धशतक, चहल ने चटकाए चार विकेट

हैदराबाद , राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में धमाकेदार आगाज किया है। टीम ने चौथे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को उसी के घर में 72 रनों के बड़े अंतर से हराया। टीम ने 10वीं बार 200 या उससे ज्यादा के स्कोर को डिफेंड किया है।

यह राजस्थान की हैदराबाद पर ओवरऑल 9वीं जीत है। दोनों टीमें 17 बार आमने-सामने हो चुकी हैं। हैदराबाद ने 8 मुकाबले ही जीते हैं। हैदराबाद के मैदान पर राजस्थान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 203 रन बनाए। 204 रन के टारगेट को चेज करने उतरी हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 131 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर में अब्दुल समद ने आखिरी ओवर में 23 रन बनाते हुए जीत के अंतर को कम किया। उन्होंने नवदीप सैनी की बॉल पर दो चौके और दो छक्के जमाए।

बटलर, जायसवाल और सैमसन की फिफ्टी 

  • पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान का टॉप आर्डर सफलता रहा। टीम के टॉप-3 बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाए। पहले जोस बटलर ने 20 बॉल पर अर्धशतक पूरा किया। उसके बाद यशस्वी जायसवाल ने फिफ्टी जमाई। इन दोनों के बाद कप्तान संजू सैमसन ने 28 बॉल पर अर्धशतक पूरा किया। फिर मिडिल ऑर्डर पर हेटमायर ने 22 रन बनाकर टीम का स्कोर 200 पार पहुंचाया। चहल की कमाल गेंदबाजी
  •  न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने 204 का टारगेट चेज करने उतरी हैदराबाद की टीम को पहले ही ओवर में दो झटके दिए। उन्होंने अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी को शून्य पर पवेलियन लौटाया। इससे हैदराबादी बल्लेबाज दबाव में आ गए। मयंक अग्रवाल ने पारी संभालने की असफल कोशिश की, लेकिन बाद में वे भी 23 रन बनाकर आउट हुए। बोल्ट के बाद होल्डर, अश्विन और युजवेंद्र चहल ने बाकी का काम कर दिया। राजस्थान ने बनाए 203 रन
    हैदराबाद के मैदान पर मेजबानों ने टॉस जीता और राजस्थान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 203 रन बनाए। टीम मौजूदा सीजन में 200 से अधिक का स्कोर बनाने वाली पहली टीम बनी है। टीम को इंग्लिश बल्लेबाज जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई। दोनों ने 35 बॉल पर 85 रन बनाए। जायसवाल ने चौथा और बटलर ने 16वां अर्धशतक जमाया।
  • Related Posts

    CRICKET; कौन है 51 भारतीय खिलाडी जो सिर्फ एक टेस्ट खेल पाए !…

    दुनिया भर के क्रिकेट खिलाड़ियों  का इस बारे में समान मत है कि क्रिकेट खिलाड़ी के सफल होने का असली मापदंड टेस्ट क्रिकेट है। वनडे,टी ट्वेंटी नहीं क्योंकि टेस्ट में…

    GAME;खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स 2026 कीशुरुआत 25 मार्च से, 3800 प्रतिभागी शामिल होंगे

    0 तैयारियों को लेकर संभागायुक्त महादेव कांवरे ने ली बैठक,खेल के स्थान का किया निरीक्षण रायपुर, संभागायुक्त महादेव कांवरे की अध्यक्षता में कार्यालय आयुक्त रायपुर संभाग, रायपुर में स्थित सभाकक्ष…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां