राज्य के तकनीकी एवं फॉर्मेसी संस्थानों में प्रवेश के लिए पंजीयन 11 अगस्त से; प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाईन कॉउंसिलिंग से

रायपुर, शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए तकनीकी एवं फॉर्मेेसी संस्थानों में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाईन कॉउंसिलिंग के माध्यम से होगी। संचालनालय तकनीकी  शिक्षा के अनुसार बैचलर ऑफ टेक्नॉलाजी के साथ इंजीनियरिंग, आर्किटेक्ट, कास्ट्यूम डिजाइन एवं ड्रेस मेकिंग, इंटीरियन डेकोरेशन, मार्डन ऑफीस मैनेजमेंट और हॉटल मैनेजमेंट एवं केटरिंग टेक्नालॉजी में डिप्लोमा कोर्सेस के लिए पहले चरण के लिए पंजीयन 11 अगस्त से 15 अगस्त तक होगा। सीटों का आबंटन 17 अगस्त को, एवं प्रवेश प्रक्रिया 18 अगस्त से 21 अगस्त तक चलेगी। इसी तरह  द्वितीय चरण के लिए पंजीयन  22 से 26 अगस्त तक, सीटों का आबंटन 29 अगस्त को एवं प्रवेश प्रक्रिया 31 अगस्त से 04 सितंबर तक चलेगी। संस्था स्तर पर पंजीयन 09 सितंबर से 11 सितंबर तक होगी। प्रवीण्यता सूची 13 सितंबर को जारी होगी एवं प्रवेश प्रक्रिया 14 से 15 सितंबर तक चलेगी। इस संबंध में अभ्यर्थी ूूूण्बहकजमतंपचनतण्बहेजंजमण्हवअण्पद वेबसाइट में जाकर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  इसी तरह मास्टर ऑफ फार्मेसी, मास्टर ऑफ बिजनेश एडमिनिस्ट्रेशन, मास्टर ऑफ कम्प्यूटर एपलीकेशन, मास्टर ऑफ टेक्नॉलाजी और बैचलर ऑफ फॉर्मेसी एवं डिप्लोमा फॉर्मेसी के लिए प्रथम चरण में पंजीयन 14 अगस्त से 18 अगस्त तक, सीटों का आंबटन 21 अगस्त को एवं प्रवेश प्रक्रिया 22 अगस्त से 25 अगस्त तक चलेगी। द्वितीय चरण के लिए पंजीयन 26 अगस्त से 30 अगस्त तक, सीटों का आबंटन 01 सितंबर को एवं प्रवेश प्रक्रिया 02 सितंबर से 05 सितंबर तक चलेगी। संस्था स्तर पर पंजीयन 09 सितंबर से 11 सितंबर तक होगा। प्रवीण्यता सूची 13 सितंबर को जारी होगी। प्रवेश प्रक्रिया 14 सितंबर से 15 सितंबर तक चलेगी।

     बैचलर ऑफ फॉर्मेसी, बैचलर ऑफ टेक्नॉलाजी एवं  डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए लेटरल माध्यम से प्रवेश के लिए पहले चरण में पंजीयन 17 अगस्त से 21 अगस्त तक, सीटों का आबंटन 23 अगस्त एवं प्रवेश प्रक्रिया 24 अगस्त से 27 अगस्त तक चलेगी। द्वितीय चरण के लिए पंजीयन 28 अगस्त से 31 अगस्त तक, सीटों का आबंटन 02 सितंबर को एवं प्रवेश प्रक्रिया 04 सितंबर से 07 सितंबर तक चलेगी। संस्था स्तर पर पंजीयन 09 सितंबर से 11 सितंबर तक, प्रवीण्यता सूची 13 सितंबर को एवं प्रवेश प्रक्रिया 14 सितंबर से 15 सितंबर तक चलेगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TORTOISE;उडीसा-आंध्र सीमा पर 631 कछुए जब्त, तस्करी के आरोप में 7 गिरफ्तार ,वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

    जगदलपुर, छत्तीसगढ के बस्तर से लगे मलकानगिरी जिले के मोटू में ओडिशा-आंध्र बॉर्डर के पास वन्यजीव तस्करी पर कार्रवाई करते हुए वन अधिकारियों ने बुधवार रात रेड मारकर 631 जिंदा…

    GOVT;सीएम साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ, कहा- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जिला बिलासपुर के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम लाखासार स्थित गौधाम का शुभारंभ करते हुए प्रदेश में गोधन संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां