वनडे में दोहरा शतक………………

 क्रिकेट पुरुष और महिलाओं द्वारा समान रूप से खेला जाने वाला खेल है। 5 जनवरी 1971से शुरु हुए वनडे मैच में  7 नवंबर 2023 तक बीते 52साल में केवल 10 बल्लेबाजों (आठ पुरुष और दो महिलाओं) ने दोहरा शतक लगाया है।

 भारत के खिलाड़ी और मैदान इस मामले में आगे चल रहे है। भारत के रोहित शर्मा तीन दोहरे शतक लगाने के साथ साथ सर्वाधिक 264 रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। 5 बल्लेबाज रोहित शर्मा   सचिन तेंडुलकर, वीरेंद्र सहवाग, ईशान शर्मा और शुभमन गिल दोहरा शतक लगा चुके है। महिलाओ में सबसे अधिक रन 232 नाबाद न्यूजीलैंड की अमिला केर के नाम है। अमिला ने 232 नाबाद रन आयरलैंड के खिलाफ डबलिन में 13 जून 2018 को बनाया हैं।

भारत के सचिन तेंडुलकर ने वनडे मैच में दोहरा शतक लगाने की शुरुवात  24 फरवरी 2010 को ग्वालियर में की थी। भारत के 7 शहर मुंबई,  हैदराबाद, मोहाली, कोलकाता, बेंगलुरु, इंदौर और ग्वालियर में  12 में से 08 दोहरे शतक लगे हैं।

 वनडे मैच में दोहरा शतक लगाने की शुरुवात पुरुषो ने नहीं बल्कि महिलाओ ने की है। ऑस्ट्रेलिया की  पूर्व कप्तान बेलिंडा क्लार्क ने 16 दिसंबर1997 को महिलाओ के वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में आयरलैंड खिलाफ मुंबई में 229 रन बनाए थे। अभी तक किसी भी देश के कप्तान चाहे वह पुरुष हो या महिला इस रिकार्ड को न तोड़ पाए है न ही बराबरी कर  सके है। 

 7 नवंबर 2023 को  अफगानिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार 201 नाबाद रन की पारी खेली। अब तक लगे 12 दोहरे शतक में 11 दोहरे शतक ओपनर्स के द्वारा बनाए गए थे। मैक्सवेल पहले बल्लेबाज है जो ओपनर नहीं है। उनके द्वारा बनाया गया दोहरा शतक दूसरी पारी में बना है बाकी सारे दोहरे शतक पहली पारी में बने है।

 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में मैक्सवेल तीसरे बल्लेबाज है जिन्होंने दोहरा शतक लगाया है। उनके पहले 2015के आयोजन में न्यूजीलैंड के  मार्टिन गुप्टिल (237नाबाद) और क्रिस गेल (215) ही दोहरा शतक लगाए है। महिलाओ के वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की  पूर्व कप्तान बेलिंडा क्लार्क (229) ने दोहरा शतक लगाया है।

 दोहरा शतक लगाने के लिए सबसे अधिक16 छक्के  क्रिस गेल और रोहित शर्मा ने लगाए है। रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 33 चौके लगाए है। सबसे कम  बॉल में दोहरा शतक लगाने का रिकार्ड भी भारत के ईशान शर्मा के नाम पर है। ईशान ने सिर्फ 126 बॉल में 210 रन बंगलादेश के खिलाफ बनाया हैं । क्या वनडे में मैच में तिहरा शतक लग सकता है?ये भविष्य का प्रश्न है।

स्तंभकार- संजयदुबे

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    KRIDA BHARATI; क्रीड़ा से चरित्र निर्माण और चरित्र से राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही ‘क्रीड़ा भारती’

    रायपुर, खेलों के माध्यम से समाज में अनुशासन, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से समर्पित अग्रणी संस्था क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों ने क्रीड़ा भारती के…

    IPL; दे दनादन छक्का,छक्का और छक्का……….

    सैंतालीस साल पहले भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान के दौरे पर गई थी। इस टीम में एक ऐसा खिलाड़ी भी शामिल हुआ था जो तेज गेंदबाज के रूप में शामिल हुआ…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……