वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन में गुणनिधि मिश्रा पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त

रायपुर, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक विगत दिनों लोधी रोड़, दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा , चेयरमैन शशिकांत शर्मा , वाइस चेयरमैन सुखबीर शर्मा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के. सी. पाण्डेय की उपस्थिति में हुई। इस अवसर पर वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के चेयरमैन शशिकांत शर्मा ने कहा कि अभी तक देश में केवल सात राज्यों में ही ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना की गई है। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन केंद्र सरकार तथा राज्य सरकारों से मांग करेगी कि देश के सभी राज्यों में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड तथा परशुराम भवनों की स्थापना की जाए।

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के चेयरमैन शशिकांत शर्मा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा को स्मृति चिन्ह एवं नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ से उपस्थित प्रदेश महासचिव सुनील ओझा एवं युवा अध्यक्ष अविनय दुबे को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणनिधि मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, महिला विंग अध्यक्ष नमिता शर्मा को आगामी तीन वर्षों 2024-2027 तक के लिए मनोनीत कर नियुक्ति पत्र जारी किया गया।गुणनिधि मिश्रा की नियुक्ति पर प्रदेश उत्कल ब्राम्हण समाज, छत्तीसगढ़ एवं सर्व ब्राम्हण समाज ने हर्ष व्यक्त किया। उत्कल ब्राम्हण समाज के प्रदेश संरक्षक पुरन्दर मिश्रा ने भी बधाई दी है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FESTIVAL; दो दिनी ‘आदि परब-2026’ का आयोजन आज से, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के जनजातीय कलाकार होंगे शामिल

    *सजेगा आदि रंग, आदिवासी परिधान और हाट रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की परिकल्पना और निर्देश पर 13 और 14 मार्च 2026 को नवा रायपुर स्थित आदिम जाति अनुसंधान एवं…

    FESTIVAL; फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री को दिया न्यौता

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में सर्व अनुसूचित जाति-जनजाति एवं अन्य पिछड़ा समाज छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां