विराट: यथा नाम तथा गुण

भारतीय क्रिकेट में 1932से लेकर अब तक 308 खिलाड़ी  टेस्ट क्रिकेट खेले है।252वनडे और110खिलाड़ी टी 20अंतराष्ट्रीय मैच खेले है। इनमे से  जो खिलाड़ी 1974के बाद के बाद आए है वे वनडे खेले है और 2005के बाद के 110खिलाड़ी टी 20मैच खेले है। मान सकते है कि 2005के बाद के खिलाड़ी  तीनों फार्मेट में खेलने की काबिलियत बनाए है लेकिन इनमे से अनेक खिलाड़ी ऐसे है जिन्हे वनडे और टेस्ट में खेलना शेष है। भारतीय क्रिकेट में  कुछ खिलाड़ी धूमकेतु की तरह उभरे और उनके प्रदर्शन ने आने वाले युग को प्रेरणा दी। पहले मंसूर अली खान पटौदी, फिर सुनील गावस्कर, कपिल देव,सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली महेन्द्र सिंह धोनी और आखिर में विराट कोहली ऐसे व्यक्तित्व बने  जिनके चलते भारत का नाम दुनियां में रोशन हुआ।

 विराट कोहली  को उनके  अंडर 19 के कप्तान से लेकर भारत के कप्तान के रूप के साथ साथ  कप्तानी से हटने के बाद महज एक खिलाड़ी के रूप में भी देखे तो वे अपने नाम अनुरूप ही विराट है।

 भारत के अंडर 19में वे टीम को 2008,में विजेता बना कर लौटे और  इसी साल भारतीय टीम में  श्रीलंका के खिलाफ वन डे खेलने के  लिए चयनित हो गए। 2010में टी 20टीम में      जिम्बाब्वे और 2011में वेस्ट इंडीज के विरुद्ध टेस्ट टीम में शामिल हुए तो  कारण स्थाई प्रदर्शन था।

   बेहतर खेल ने उन्हें 2014में एम एस धोनी  के टेस्ट कप्तानी छोड़ने पर विराट कप्तान बन गए।  अपने आक्रामक स्वभाव के कारण विराट ने सौरव गांगुली के समान कप्तानी के युग को आगे बढ़ाया और देश की तरफ से सर्वाधिक 68टेस्ट में कप्तानी कर 40टेस्ट में भारत को विजय दिलाया।

 वनडे मैच में विराट कोहली ने 95 वन डे में कप्तानी की 53जीते 27 हारे  03के परिणाम नहीं निकला। टी 20 में विराट  ने 50 मैच खेले 30जीते 16हारे और 4 के परिणाम नहीं निकला। आईपीएल में कप्तान के रूप में विराट सफल नहीं रहे। 140 मैच में हार 69में मिली और 64जीते है।7मैच के परिणाम नहीं निकले।

 जहां तक एक बल्लेबाज के रूप में देखे तो क्रिकेट के भगवान सचिन तेंडुलकर ने विश्वास जताया था कि अगर उनके 200टेस्ट और 100शतक का रिकार्ड कोई तोड़ सकता है तो विराट कोहली ही तोड़ सकते है।अगर कोरोना बीमारी ने दो साल बर्बाद नहीं होते तो संभावना थी लेकिन आज विराट 35साल के हो गए है।उन्हे सचिन  के रिकार्ड को तोड़ने के लिए सचिन के बराबर 40साल की उम्र तक खेलना होगा। अभी तो विराट  सौ फीसदी फीट है ।वे क्रिकेट को देश के लिए खेलेंगे या अपने रिकार्ड के लिए ये वक्त  बताएगा लेकिन अपने जन्मदिन पर अपने रोल मॉडल के एकदिवसीय मैच में 49 शतक की बराबरी करना  बहुत बड़ा उपहार है।

स्तंभकार-संजय दुबे

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    KRIDA BHARATI; क्रीड़ा से चरित्र निर्माण और चरित्र से राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही ‘क्रीड़ा भारती’

    रायपुर, खेलों के माध्यम से समाज में अनुशासन, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से समर्पित अग्रणी संस्था क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों ने क्रीड़ा भारती के…

    IPL; दे दनादन छक्का,छक्का और छक्का……….

    सैंतालीस साल पहले भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान के दौरे पर गई थी। इस टीम में एक ऐसा खिलाड़ी भी शामिल हुआ था जो तेज गेंदबाज के रूप में शामिल हुआ…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……