शातिर ठगों ने कम दाम में चना सप्लाई का वादा कर होलसेल एजेंट से ठग लिए एक करोड़

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक होलसेल एजेंट से करीब एक करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। गुजरात के दो शातिर एजेंटों ने बाजार रेट से कम दाम में चना सप्लाई करने के लिए पैसे वसूले। फिर उन्होंने न माल भेजा और न ही पैसे लौटाए। एजेंट ने जब उनसे संपर्क किया तो वे टालमटोल करने लगे और फोन बंद कर फरार हो गए।शिकायत पर आजाद चौक थाने की पुलिस जांच कर रही है।

आजादचौक थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार होलसेल एजेंट राजकुमार दम्मानी की रामसागर पारा में दफ्तर है। वे स्थानीय व्यापारियों को होलसेल में माल सप्लाई करने का काम है।जिसके बदले वे कमीशन लेते हैं।कुछ महीने पहले उनकी मुलाकात दो व्यापारियों से नागपुर के अनाज मंडी में हुई थी। उन्होंने खुद को सूरत गुजरात का एजेंट और फिरोज और आतिफ लखानी नाम बताया था।

दोनों शातिरों ने राजकुमार से तीन हजार क्विंटल चना का सौदा 4850 रुपए की दर से किया था।जिसकी रकम एक करोड़ 46 लाख रुपए को एडवांस में भेजने को कहा था। राजकुमार ने उनसे जुड़े रायपुर के तीन फर्म लक्ष्मी इंटरप्राइजेस, तिरुपति ट्रेडर्स एवं मां भवानी इंटरप्राइजेस के लिये उन्होंने ऑर्डर कंफर्म कर लिया। फिर उन्हें अलग-अलग किश्तों में ये पैसे उनके दिये बैंक खाते में भेज दिए।आजाद चौक थाना प्रभारी नितेश ठाकुर ने बताया कि कि फिलहाल धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। रकम किस खाते में ट्रांसफर हुए हैं, संबंधित बैंक से जानकारी लेने के बाद आरोपितोंं की गिरफ्तारी करने टीम भेजी जायेगी।

  • Related Posts

    CRIME; प्रश्नचिन्ह लगाती है सिया जैसी लड़कियां!

    पिछले साल मध्य प्रदेश का इंदौर शहर में राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में  उनकी  हालिया में विवाहित पत्नी सोनम सहित तथाकथित प्रेमी का नाम सामने आया था। इस…

    SCAM; 657 करोड़ के बैंक घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, दो IAS अधिकारियों के घर छापेमारी, एक अफसर हिरासत में

    चंडीगढ़, हरियाणा में 657 करोड़ रुपये के चर्चित बैंक घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने गुरुवार को बड़ा एक्शन लेते हुए हरियाणा कैडर के दो आईएएस अधिकारियों…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’