शाबाश लक्ष्मी राजवाड़े जी……….

सरस्वती पूजा याने बसंत पंचमी के एक दिन पहले प्रदेश  के विधानसभा में छत्तीसगढ़ की महिला एवम बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रेडी टू  इट योजना से जुड़ी दो लाख से अधिक महिलाओ की दुआ ले ली।  रेडी टू इट योजना का संचालन पूर्व की भाजपा सरकार में  महिला स्व सहायता समूह के द्वारा किया  आंगन बाड़ी केंद्रों के लिए किया जाता था।

  छत्तीसगढ़ के भटगांव  विधान सभा क्षेत्र से लक्ष्मी राजवाड़े 43962 हजार मतों से निर्वाचित  होने वाली  प्रत्याशी है। लक्ष्मी राजवाड़े  ने कांग्रेस के विधायक  परसनाथ राजवाड़े को पराजित किया था। लक्ष्मी राजवाड़े जिला पंचायत की सदस्य  रही है और भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रही है। उन्हे  महिला बाल विकास मंत्री ने  13हजार ग्राम पंचायतों सहित शहरी निकायों के प्रत्यक्ष तौर पर 65हजार और अप्रत्यक्ष तौर लाखो महिला के पक्ष में ऐतिहासिक  निर्णय लेने की घोषणा की। रेडी टू इट कार्यक्रम में महिला स्व सहायता समूह से लेकर बीज विकास निगम जिसके अध्यक्ष  अग्नि चंद्राकर थे उस निगम को केंद्रीय सरकार के नियमो के आड़ में मशीन के माध्यम से निर्मित पोषक आहार देने का काम हस्तांतरित किया गया था। अग्नि चंद्राकर, कोयला घोटाले के मास्टर माइंड सूर्यकांत तिवारी के ससुर होते है। अग्नि चंद्राकर के परिवार के बहुतेरे सदस्य  कोयला घोटाले के पैसे की विनियोग करने के लिए ईडी के जांच के दायरे में है।  

 किसी भी अच्छे कार्य के लिए अच्छी नियत का होना अनिवार्य है। पिछले शासन काल में जनता के कल्याण के पीछे लिए जाने  निर्णयों में खोट की मात्रा आटे में नमक के बराबर नहीं बल्कि  नमक में आटे के बराबर थी।  छत्तीसगढ़ के ऐसे लोग जो अभाव में जीने के लिए मजबूर है और सरकार जिसकी जिम्मेदारी ऐसे लोगो के कल्याण कर जीवन स्तर सुधारने का है वे  नारी सशक्तिकरण के बजाय  खुद के सशक्तिकरण में लग गए। छत्तीसगढ़ के लोगो को हाथ से बना पोष्टिक आहार खाने की आदत है।इसके लिए महिला बाल विकास विभाग ने महिला स्वयं सहायता समूह को ये जिम्मेदारी दी थी। दो लाख महिलाओ के हाथ में रोजगार और अर्थ लाभ अच्छे से हो रहा था।

पिछली सरकार को केंद्र सरकार का आड़ मिला।चाहते तो जो कार्य निर्विघ्न चल रहा था उस पर मोहर लगाते लेकिन   बीज विकास निगम और सूर्यकांत तिवारी सहित निगम के अध्यक्ष को लाभान्वित करना था। पलक झपकते कठोर निर्णय ले लिए और दो लाख  महिलाओ को वंचित कर दिए। पिछली सरकार के द्वारा लिए गए निर्णय में  बीज विकास निगम के कार्य की जांच होना चाहिए जहां आपूर्ति घोटाला निश्चित रूप से हुआ है। माना कि मशीनीकरण का युग है लेकिन जिस देश में हाथो की संख्या अनगिनत हो वहां संतुलन बनाना सरकार की जिम्मेदारी होती है। ये संवेदनशीलता है लेकिन पिछली सरकार ने ये भ्रम तोड़ दिया।

विधानसभा में राज्य की महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बहुत साहसिक निर्णय लेकर लाखो महिलाओ के  विगत दो सालो से कचोटते मन को ठंडक पहुंचाने का काम किया है। श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने साहसिक निर्णय लेकर यह पुष्ट किया है कि वे महिला सशक्तिकरण की वाहक है और जनहित में कार्य करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भाजपा का “हमनें बनाया है हम ही सवारेंगे” कहावत को चरितार्थ किया है।कल विधान सभा में वे बधाई की हकदार बनी है आज प्रदेश की महिलाएं उनके परिवार के लोग बधाई प्रेषित कर रहे है। हम क्यों पीछे रहे हमारी भी शुभकामनाएं श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के लिए है

स्तंभकार- संजय दुबे

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FESTIVAL; फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री को दिया न्यौता

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में सर्व अनुसूचित जाति-जनजाति एवं अन्य पिछड़ा समाज छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने…

    IWD; राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी ने किया महिला पत्रकारों का ‘‘कलम वीरांगना सम्मान’’

     0 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कांग्रेस की पहल रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व मीडिया के क्षेत्र में काम करने वाली महिला पत्रकारों का सम्मान कांग्रेस संचार विभाग द्वारा आयोजित…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां