संविधान का दिवस…

26 नवंबर का दिन देश के संवैधानिक व्यवस्था के लिए अविस्मरणीय तारीख है। संविधान समिति के विधि सलाहकार कर्नाटक के  बेनेगल नरसिंह राव  नेसंविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ  भीमरावआंबेडकर सहित 6सदस्यो – कृष्णा स्वामी  अय्यर, कन्हिया लाल माणिक लाल मुंशी,मोहम्मद सद्दुल्ला, एन. माधवराव, टी. टी.कृष्णमूर्ति, एन गोपाल स्वामी अय्यर, ने संविधान के प्रारंभिक प्रारूप सोपा था। संविधान सभा के विधि सलाहकार के रूप में  बेनेगल नरसिंह राव का चयन पंडित जवाहरलाल नेहरू और  वल्लभ भाई पटेल ने किया था। नरसिंह राव मद्रास और केंब्रिज से विधि के स्नातक रहे थे। 1910में भारतीय सिविल सेवा में चयनित हुए थे।1939में कलकत्ता हाई कोर्ट के न्यायधीश रहे।1944में जम्मू कश्मीर के राजा हरिसिंह ने नरसिंह राव  को जम्मू कश्मीर का प्रधानमंत्री  बनाया था। नरसिंह राव 1945से1948तक अमेरिका,ब्रिटेन,कनाडा आदि देशों का भ्रमण कर उनके संविधान का गहन अध्ययन किया था। नरसिंह राव द्वारा प्रस्तुत प्रारंभिक प्रारूप को प्रारूप समिति के सात सदस्यो ने चिंतन मनन कर सुधार कर इसी दिन सौंपा था।

 संविधान  के निर्माण की दास्तां  भी रोचक है। बाल गंगाधर तिलक , अंग्रेजो की नियत को बहुत पहले ही भांप लिए थे इस कारण 1895में उन्होंने संविधान सभा के गठन की मांग की थी। 1920में महात्मा गांधी की अध्यक्षता में कामनवेल्थ ऑफ इंडिया बिल में मांग दोहराई गई। 1930में पंडित जवाहरलाल नेहरू कांग्रेस अध्यक्ष बने तो भी ये मांग  रखी गई।

 6दिसंबर 1946को संविधान सभा का गठन हुआ जिसके 389सदस्य अप्रत्यक्ष निर्वाचन पद्धति से चयनित हुए। 9दिसंबर 1946को हुई पहली बैठक  हुई। मुस्लिम लीग  ने इसका पृथक राष्ट्र  के नाम पर बहिष्कार किया। 15अगस्त 1947को देश के स्वतंत्र होने के बाद 299सदस्य शेष रहे।90सदस्य पाकिस्तान  के प्रांत के होने के कारण  वहां चले गए। छत्तीसगढ़ जो तत्कालीन मध्य प्रांत और बरार ( Central province and barar) का हिस्सा था। यहां से घनश्याम गुप्ता(दुर्ग),किशोरी मोहन त्रिपाठी(रायगढ़)बैरिस्टर ठाकुर छेदी लाल (बिलासपुर) राम प्रसाद   पोटाई (कांकेर) सहित पंडित रविशंकर शुक्ल  भी संविधान सभा के सदस्य थे। इन सभी के हस्ताक्षर संविधान के  मुख्य प्रारूप में है।26 नवंबर 1949को भारत का संविधान पूर्ण हो गया।

 सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि आज से 75 साल पहले भी देश में महिलाएं आगे बढ़ रही थी। संविधान सभा में 15महिलाएं अपना पक्ष रखी। ये महिलाएं थी – हंसामेहता,राजकुमारी अमृत कौर,दुर्गा बाई देशमुख,विजय लक्ष्मी पंडित,बेगम एजाज रसूल, दक्षिणामयि वेलामुदन, अम्मू स्वामी,सरोजनी नायडू,सुचेता कृपलानी, रेणुका रॉय, पूर्णिमा बनर्जी,लीला(नाग) रॉय,मालती चौधरी, एनी मैस्किन, और कमला चौधरी। इन्हे विशेष रूप से सम्मान मिलना चाहिए।

स्तंभकार-संजय दुबे

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT; हिमाचल में 500 फीट गहरी खाई में गिरी कार, छत्तीसगढ़ के एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 8 की मौत

    मनाली,  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक कार 500 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई…

    MURDER; पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने समझाइश देने युवक को बुलाया घर, फिर बेटे के साथ मिलकर घोंट दिया गला

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने अपने बेटे के साथ मिलकर युवक की…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…