सटोरियों ने दूसरे लोगों से डाक्यूमेंट लेकर राजधानी में 300 बैंक अकाउंट खुलवाए

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने महादेव एप के दो पैनल से जुड़े 11 सटोरियों को गिरफ्तार कर 300 से अधिक बैंक खातों के जरिए आनलाइन सट्टे के करोड़ों का लेनदेन का राजफाश किया है। गिरफ्तार किए गए पांच सटोरिए दूसरे राज्य के हैं। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि दूसरे लोगों के दस्तावेज लेकर 300 से अधिक बैंक खाता खोलकर सटोरिए करोड़ों का लेनदेन कर आनलाइन सट्टे का संचालन कर रहे थे। इस प्रकरण में आठ सटोरियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

आरोपियों ने लोगों को लोन दिलाने सहित अनेक लुभावने स्कीम बताकर उनसे आसानी से दस्तावेज ले लेते थे फिर उस दस्तावेज का इस्तेमाल बैंक में खाता खुलवाने में करते थे। इनके पास 30 मोबाइल, दो लैपटाप, विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड, अलग-अलग बैंकों के दो पासबुक, 38 नग चेकबुक और 38 एटीएम कार्ड जब्त किया गया है।

इससे पहले शनिवार को पकड़े गए 15 सटोरियों से नगदी 14 लाख 44 हजार रूपये, 21 मोबाइल, पांच पासबुक, 12 एटीएम कार्ड, 12 चेक बुक, तीन लैपटाप, दो कंप्यूटर सिस्टम और तीन डायरी जब्त किया गया था। आरोपियोंं ने पूछताछ में बताया था कि उनके अन्य साथी नागपुर,महाराष्ट्र से आनलाइन सट्टे का संचालित कर रहे है।

11 सटोरियों को किया गिरफ्तार

इसके आधार पर पुलिस टीम मे नागपुर पहुंचकर महादेव एप से जुड़े श्रीनगर मसानी चौक पंचायत के सामने जिला गोंदिया निवासी प्रथम मूलचंदानी(21), सिंधी कालोनी,गोंदिया के काली केवलानी(22), हितेश दलवानी(24) और सिंधी कालोनी नीली बिल्डिंग, गोंदिया के प्रकाश आहूजा(19), मूलत: उत्तरप्रदेश के कीटगंज, प्रयागराज निवासी अंकित पाण्डेय (29) हाल बाबा फरीदनगर थाना नागपुर,बलौदाबाजार जिले के नगरदा गांव(बिलाईगढ़) के जितेंद्र साहू(21),सांई विला कालोनी डगनियां के आकाश ठाकुर(22), मुकुदंड, मिलन चौक, बिलासपुर राहुल शुक्ला(32),डीडीनगर के आयुष जैन (23), बालोद जिले के कसौंदा थाना रणचिरई निवासी प्रदीप पटेल (21) और सिंधी कालोनी जरहाभाठा,बिलासपुर के राम लालवानी (25) को गिरफ्तार किया है। मामले में सभी के खिलाफ धारा 420, 34, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; पार्किंग को लेकर बहस और फिर पुलिस अफसर के वकील बेटे को जड़ दिया थप्पड़, युवक गिरफ्तार

    बिलासपुर, न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा इलाके में एक मामूली सी पार्किंग की जगह को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि बिलासपुर से रायपुर तक पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अशोक…

    HC; शादी का झांसा देकर बनाया संबंध रेप नहीं, बालिग महिला की सहमति से बना शारीरिक संबंध दुष्कर्म नहीं, ट्रायल कोर्ट का फैसला बीस साल बाद पलटा…

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर बनाए गए शारीरिक संबंधों को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि महिला बालिग है, और उसकी…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां