सिगरेट का धुंंआ उडाने मना किया तो युवक की कर दी हत्या

बिलासपुर, पुन्नी मेले के दौरान सिगरेट की धुएं को लेकर हुए विवाद में ग्रामीणों ने मिलकर युवक पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने नाबालिग समेत छह लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

बिल्हा क्षेत्र के अमलडीहा निवासी देवधर कुमार ध्रुव ने हत्या के प्रयास और मारपीट की शिकायत की। पीड़ित ने बताया कि वह छह जनवरी को दोस्तों के साथ माघ पुन्नी मेला घुमने ग्राम रामपुर जिला बलौदाबाजार गया था। मेले में सिगरेट का धुआं उड़ाने के नाम पर मोहतरा में रहने वाले मंगेश क्षत्री, मनहरण यादव, महेश्वर विश्वकर्मा से विवाद हुआ। इस दौरान उन्होंने देवधर और उसके दोस्तों की पिटाई की। इस दौरान सोनू शर्मा, नारायण यसादव और राकेश ध्रुव को गंभीर चोटे आई।

गंभीर रूप से घायल राकेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां तबीयत में सुधार नहीं होने पर उसे रायपुर रेफर कर दिया गयां उपचार के दौरान 26 फरवरी को राकेश की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ ली। गांव के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगेश बरगाह(24), मनहरण यादव(24), रोशन कुमार बरगाह(23), राहुल निषाद(21) प्रमोद कुमार धु्रव(21) और नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। युवकों और नाबालिग को न्यायालय में पेश किया गया है।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां