सीएम बघेल का वित्त विभाग को निर्देश; एक सप्ताह में तात्यापारा- शारदा चौक सड़क चौड़ीकरण को मिलेगी मंजूरी

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनहित को ध्यान में रखते हुए राजधानी रायपुर के तात्यापारा – शारदा चौक सड़क के चौड़ीकरण कार्य का वित्त विभाग को एक सप्ताह के भीतर मंजूरी जारी करने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि तात्यापारा – शारदा चौक सड़क राजधानी के हृदय स्थल और व्यस्तम इलाके में स्थित है। यहां आये दिन लोगों को ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने राजधानी में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़क चौड़ीकरण के निर्देश दिए गए है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में वित्त विभाग को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

 तात्यापारा से शारदा चौक तक की सड़क सकरी है। शहर का मुख्य मार्ग होने की वजह से यहां हर दिन यातायात का भारी दबाव रहता है और सैकड़ों लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क के चौड़ीकरण हो जाने से शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सहित आवा-जाही में लोगों को काफी सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने अवगत कराया कि राजधानी रायपुर स्थित तात्यापारा चौक से शारदा चौक के बीच सड़क निर्माण कार्य सरकार की प्राथमिकता में है और इसे जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOVT;सीएम साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ, कहा- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जिला बिलासपुर के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम लाखासार स्थित गौधाम का शुभारंभ करते हुए प्रदेश में गोधन संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

    WORKSHOP; वन आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर दिया जोर

    0 “विजन 2030” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला में वन मंत्री केदार कश्यप रायपुर, वन मंत्री केदार कश्यप ने आज छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड द्वारा “विजन 2030″ छत्तीसगढ़…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां