अमेरिका में बोले राहुल गांधी- ‘विपक्ष एकजुट, 2024 में आएगा चौंकाने वाला नतीजा’

वाशिंगटन, कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका (Rahul Gandhi US Visit) की यात्रा पर हैं और वहां से उनके एक के बाद एक बयान जारी हो रहे हैं। ताजा बयान मुस्लिम लीग पर है। राहुल ने वॉशिंगटन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सवाल पूछे जाने पर कहा, मुस्लिम लीग (IUML) पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। मुस्लिम लीग के बारे में कुछ भी गैर-धर्मनिरपेक्ष नहीं है।

राहुल गांधी से केरल में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के साथ कांग्रेस के गठबंधन पर सवाल पूछा गया था। राहुल ने यह भी कहा कि जिस व्यक्ति ने यह सवाल पूछा है, उसने मुस्लिम लीग को पढ़ा ही नहीं है। देखिए वीडियो

साल 2024 के लोकसभा चुनाव पर राहुल गांधी ने दावा किया कि विपक्ष पूरी तरह एकजुट है और अगले आम चुनावों में चौंकाने वाले नतीजे आएंगे। बकौल राहुल, ‘मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी अगले दो वर्षों में बहुत अच्छा करेगी। अंदरखाने कांग्रेस की स्थिति मजबूत होती जा रही है। मुझे लगता है परिणाम लोगों को आश्चर्यचकित करेगा।’

भारत में विपक्ष बहुत अच्छी तरह एकजुट : राहुल

इससे पहले कांग्रेस नेता ने गुरुवार को कहा कि भारत में विपक्ष काफी अच्छी तरह एकजुट है और जमीनी स्तर पर कई अच्छे काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में एक छिपी हुई अंडरकरंट बन रही है और यह अगले आम चुनाव में लोगों को चकित कर देगी।

वॉशिंगटन में नेशनल प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत में राहुल ने कहा, मुझे लगता है कि अगले दो वर्षों में कांग्रेस काफी अच्छा करेगी। कर्नाटक चुनाव परिणामों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, अगले तीन या चार राज्यों के विधानसभा चुनावों का इंतजार कीजिए और देखिए.. जो आगे होने वाली चीजों का बेहतर संकेतक होंगे।

विपक्षी एकता पर राहुल ने कहा, मेरा मानना है कि वे और ज्यादा एकजुट हो रहे हैं। हम सभी विपक्षी दलों से बात कर रहे हैं। यह काफी जटिल बातचीत है क्योंकि कुछ जगहों पर हम भी एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। इसलिए यह कुछ हद तक जरूरत के मुताबिक लेन-देन है। लेकिन मुझे विश्वास है कि यह होकर रहेगा।

  • Related Posts

    BJP; संत रविदास के आदर्शों पर चलेगा भाजपा का संकल्प अभियान, कौशिक बोले-केवल संत नहीं मानवता के पथ प्रदर्शक

    रायपुर, संत शिरोमणी गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष को भारतीय जनता पार्टी समरसता संकल्प के रूप मे वृहत अभियान चलाने जा रही है , जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी…

    POLITICS; ‘मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी..’, बीजेपी सांसद की बेटी का धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पोस्‍ट? मच गया बवाल

    भुबनेश्वर, नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेकर देशभर में पिछले 40 दिनों से प्रदर्शन जारी थी. छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए 25 जुलाई को…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र