आरडीए;अब 30 अप्रैल तक मिलेगी सरचार्ज में छूट

रायपुर, रायपुर विकास प्राधिकरण में सरचार्ज में दी जा रही 30 से 50 प्रतिशत की छूट की अवधि को अब 17 अप्रैल से बढ़ा कर 30 अप्रैल तक कर दिया गया है। प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, उपाध्यक्षव्दय सूर्यमणि मिश्रा शिव सिंह ठाकुर संचालक मंडल के संचालक मंडल के सदस्य राजेन्द्र पप्पू बंजारे, श्रीमती ममता रॉय, श्री हिरेद्र देवांगन, मुकेश साहू, और श्रीमती चन्द्रवती साहू ने जनता की बार बार आर रही मांग को स्वीकार करते हुए बकाया राशि पर सरचार्ज की राशि के भुगतान को 30 अप्रैल 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। 

प्राधिकरण ने पिछले माह से एक अतिरिक्त कैश कैश काऊन्टर स्थापित कर राशि जमा करने की सुविधा बढ़ाई थी। कैश कॉऊन्टर में शाम 5.30 बजे तक नगद,चेक और ड्रॉफ्ट से भुगतान किया जा सकता है। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री धर्मेश साहू के अनुसार आवंटितियों की सुविधा के साथ उनकी आर्थिक बचत की सुविधा के लिए यह तिथि बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि आवंटिति बकाया राशि का भुगतान योजनावार निर्धारित बैंकों में ऑनलाईन भी जमा कर सकते है। लेकिन यह राशि 30 अप्रैल रात 12 बजे के पहले खाते में जमा होने पर ही सरचार्ज छूट का लाभ मिलेगा। बैंक खातों के संबंध में फ्लैट्स व भूखंड के आवंटन पत्र में जानकारी दी गई है। इसकी जानकारी आरडीए की वेबसाईट  https://rda.cgstate.gov.in   में भी देखी जा सकती है।

  • Related Posts

    PR; पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए खुला ऑनलाइन पोर्टल, इस तारीख तक करें आवेदन

     भुवनेश्वर, ओडिशा सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने कार्यरत पत्रकारों के लिए चलाए जा रहे ‘गोपबंधु पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना’ के तहत नए आवेदनों के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन…

    JOB; सरकारी टीचर बनने का सपना होगा साकार, छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की होगी भर्ती

    रायपुर, छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश