कर्नाटक में हार के बाद भाजपा का टारगेट छत्तीसगढ़; 16 मई को ओम माथुर करेंगे मंथन

रायपुर, मिशन 2023 में जुटी छत्तीसगढ़ भाजपा के लिए कर्नाटक चुनाव के नतीजों ने तगड़ा झटका दिया है। ऐसे में छत्तीसगढ़ भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों ने अपनी रणनीति में आमूलचूक परिवर्तन के लिए तैयारी की है। छत्तीसगढ़ में अपनी रणनीति के तहत सौ-सौ परिवारों से मिलने के लिए महासंपर्क अभियान शुरू करने की रणनीति बनाई है। एक जून से इस अभियान की शुरुआत होगी। इस अभियान की छत्तीगसढ़ में क्या रूपरेखा होगी इस पर 16 मई को छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर मंथन करेंगे। वह सभी मोर्चा, प्रकोष्ठों, जिला और राज्य स्तर के अधिकारियों के साथ रणनीति साझा करेंगे। प्रदेश भाजपा के महामंत्री विजय शर्मा ने बताया कि तमाम कार्यक्रम पहले से ही निर्धारित हैं, उसी के अनुसार भाजपा आगे बढ़ रही है।

महासंपर्क अभियान में भी प्रदेश के सभी विधायक, सांसद, मोर्चों व प्रकोष्ठों के जिला पदाधिकारी और जिले में सभी मंडल अध्यक्ष, जिले के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने स्थानों पर सौ-सौ परिवारों से संपर्क करेंगे। इस अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को लेकर उनके घरों पर दस्तक दी जाएगी और लाभार्थियों के साथ जो लोग इन जनकल्याणकारी नीतियों से अभी लाभ नहीं उठा पाए हैं, उनको इसकी विस्तृत जानकारी देकर उनको लाभ दिलवाया जाएगा। पार्टी इस अभियान को जिला मंडल, शक्ति केंद्र, बूथ स्तर पर लेकर जाएगी।

संभवत: 20 मई से भाजपा छत्तीसगढ़ की चार चिन्हारी नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी की जमीनी पड़ताल करने जा रही है। इस कार्यक्रम का नाम चलबो गोठान, खाेलबो पोल रखा गया है। इसी के साथ शहीद वीर नारायण सिंह, शहीद गुंडाधूर, शहीद गैंद्र सिंह, माता राजमोहनी देवी, संत गाहिरागुरु इनकी जन्म स्थल से जिला मुख्यालयों तक आदिवासी पुरखौती सम्मान यात्रा भी निकलेगी।

  • Related Posts

    PROTEST;प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं को छत्रसाल स्टेडियम लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस

    0 पुलिस हिरासत से रिहा किए गए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी पहुंची अपने आवास नईदिल्ली, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन…

    BJP; भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति, किरण सिंह देव बोले-2028 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

     रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र