कुल्हाड़ी से पत्नी को काट डाला; दामाद के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर दोनों पर किया हमला

बिलासपुर, जिले के ग्रामीण इलाके में 5 बच्चों की मां अपने बेटे समान दामाद के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली। इससे बौखलाए पति ने पहले अपनी बीवी की हत्या कर दिया। उसके बाद दामाद पर भी हमला किया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।

जूनापारा चौकी के ग्राम सालहेडबरी- बगगुडवा पारा में रहने वाले चंदन मेश्राम (48)खेती किसानी करता है। घर में वह पत्नी अमरीका बाई (43) तीन बेटी और दो बेटे के साथ रहता है। उसकी बेटी ललिता की शादी जूनापारा के धूमा निवासी संजू मेश्राम (33) से हुई थी। ससुराल आते-जाते संजू और उसकी सास अमरीका की नजदीकियां बढ़ गई थी। जिसकी भनक महिला के पति चंदन मेश्राम को लगी। तब आए दिन उनके बीच झगड़ा होता था।

कुल्हाड़ी से किया हमला
अमरीका बाई बुधवार की सुबह अपनी बाड़ी की रखवाली करने खेत गई थी। इस बीच दोपहर करीब दो बजे चंदन मेश्राम भी बाड़ी पहुंच गया। वहां उसका दामाद संजू भी था। उसने अपनी पत्नी और दामाद को आपत्तिजनक हालत में देख लिया, जिसके बाद गुस्साए चंदन मेश्राम ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला करके मार डाला। अपने दामाद की भी हत्या करने के लिए कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे वह खून से लथपथ होकर घायल हो गया। उसे मरा समझकर वह दोनों को छोड़कर भाग गया था।

भाई ने गांव वालों को दी सूचना
जिस समय चंदन मेश्राम ने अपनी पत्नी और दामाद संजू पर हमला किया। उस समय संजू का भाई अजय भारद्वाज भी था। वह अपने भाई के साथ गांव आया था। वह डर के कारण छिप गया था। आरोपी चंदन मेश्राम के भागने के बाद वह अपने भाई के पास पहुंचा, तब वह बेहोश पड़ा था। जिसकी सूचना उसने भाई के ससुराल और गांव वालों को दी। इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी गांव पहुंच गई। घायल संजू को प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

भागने की फिराक में था आरोपी
घटना के बाद पुलिस आरोपी चंदन मेश्राम की तलाश में जुट गई। वह अपने घर नहीं पहुंचा था और गांव छोड़कर भागने की फिराक में था। ग्रामीणों की सूचना पुलिस ने उसे गांव के बाहर घेराबंदी कर दबोच लिया। गुरुवार को पुलिस ने उसकी पत्नी के शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद आरोपी चंदन मेश्राम को गिरफ्तार किया।

बेटी ने किया था प्रेम विवाह
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी चंदन मेश्राम की बेटी ललिता ने संजू भारद्वाज से प्रेम विवाह किया था। जिसके चलते बेटी का मायके आना-जाना नहीं था। इधर, संजू ससुराल आते-जाते अपनी सास से बातचीत करता था। इस दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ गई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    ACB/EOW; अब IAS समीर विश्नोई की करोड़ों की संपत्तियां जब्त,महासमुंद में 22 एकड़ जमीन शामिल

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर में एसीबी और ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई की करोड़ों रुपये की संपत्तियां अटैच कर ली हैं।…

    CRIME; कृषि अधिकारी ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, पुलिस जांच शुरु

    महासमुंद, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कृषि विभाग दफ्तर में अधिकारी प्रवीण पटेल ने डॉक्यूमेंट की फोटो खींचने पर पत्रकार की पिटाई कर दी। बचाने आए वकील से भी मारपीट की। घटना का…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……