कोरापुट-विशाखापटनम मार्ग पर भूस्खलन से रेलमार्ग बाधित; यात्री और मालगाड़ी ट्रेनें रद्द

जगदलपुर, देर रात कोरापुट-विशाखापटनम मार्ग पर भूस्खलन से रेलमार्ग बाधित हो गया। इसके चलते विशाखापटनम से किरंदुल व जगदलपुर के बीच चलने वाली ट्रेनें कोरापुट में ही फंसी हुई हैं। रेलवे सूत्रों के मुताबिक देर रात 2 से 3 बजे के बीच मनबर व जरटी स्टेशन के बीच यह हादसा हुआ। रेलमार्ग पर पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा आकर गिरने से ट्रैक और ओएचई केबल को काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद मालगाड़ियां व यात्री ट्रेनें बाधित हैं। रेलवे ने मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है।

ये ट्रेनें हुई प्रभावित

राउरकेला से जगदलपुर आने वाली एक्सप्रेस, विशाखापत्तनम-किरंदुल नाइट एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-जगदलपुर हीराखंड एक्सप्रेस कोरापुट में रद कर दी गई है। जगदलपुर से सुबह पांच बजे हावड़ा के लिए रवाना हुई समलेश्वरी एक्सप्रेस जयपुर से वापस जगदलपुर लौट रही है। किरंदुल पैसेंजर को दंतेवाड़ा से जयपुर के बीच चलाया जाएगा। रेल अधिकारियों ने बताया है कि लाइन क्लियर होने में दिन भर का समय लग सकता है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOLD; सोने और चांदी के गिर गए दाम, चांदी 2 लाख 35 हजार रुपए किलो

    नईदिल्ली, भारत में सोने और चांदी की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं. खरीदारों के बीच कॉम्पिटिशन है, और इन्वेस्टर लगातार इन्वेस्ट कर रहे हैं. इन सबके बीच, आज…

    GOLD-SILVER; लगातार तीसरे दिन धड़ाम से गिरी चांदी, एक ही झटके में 16 हजार कम हुई कीमत

    नईदिल्ली, पिछले कई महीनों से चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं. बढ़ती कीमतों का सिलसिला अब थम गया है. चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी है. जहां…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां