गर्भवती की मौत; हॉस्पिटल संचालक गिरफ्तार, विशेषज्ञ डॉक्टरों के बिना कर दिया आपरेशन

बिलासपुर, पडोसी जिले में स्थित लोरमी के एक निजी अस्पताल में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। आपरेशन के दौरान एक गर्भवती की मौत हो गई। मृतका शारदा राजपूत (23) के स्वजन ने बताया कि 50 बिस्तर अस्पताल से गर्भवती को गुरुवार की देर रात लोरमी के ही आन्या अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां बिना गायनी और एनेस्थीसिया के बगैर ही डाक्टरों ने गर्भवती का आपरेशन कर दिया। मामले में पुलिस ने चिकित्सक और स्टाफ को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका के पति दुर्गेश राजपूत और स्वजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अस्पताल के स्टाफ ने स्त्री रोग विशेषज्ञ और बेहोशी के डाक्टर की अनुपस्थिति में ही शारदा का आपरेशन कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शुक्रवार की सुबह स्वजन ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। वहीं मामले की सूचना मिलने पर एसडीएम पार्वती पटेल, बीएमओ डा. जीएस दाऊ और एसडीओपी माधुरी दीक्षित पुलिस स्टाफ के सा​थ अस्पताल पहुंचे और कार्रवाई में जुट गए। वहीं लोरमी पुलिस ने आन्या हास्पिटल के संचालक महेंद्र साहू और स्टाफ जितेंद्र साहू को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें लोरमी थाना ले जाने के दौरान लोरमी नहर के पास ही आक्रोशित ग्रामीणों और स्वज ने उन्हें रोक लिया और जमकर हंगामा किया। ​हालांकि पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को समझाइश देकर दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले आई।

इस दौरान स्वजन ने आरोप लगाया कि मृतका का आपरेशन के बाद तक एनेस्थीसिया नहीं लगाया गया था, इसके चलते अधिक ब्लड निकल जाने के कारण उनकी मौके पर मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने बताया कि अस्पताल का पंजीयन रजिस्ट्रेशन नहीं है. बावजूद बिना अनुमति के संचालन किया जा रहा है। नर्सिंग होम एक्ट का खुलेआम उल्लंघन है। ज्ञात हो हास्पिटल संचालक महेंद्र साहू और स्टाफ जितेंद्र साहू दोनों भाई हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FIR; केंद्र प्रभारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर और खरीददार के खिलाफ एफआईआर दर्ज, मोहारा धान उपार्जन केंद्र में 30 लाख के गबन का खुलासा

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले के सेवा सहकारी समिति मोहारा में धान गबन और अवैध परिवहन का बड़ा मामला उजागर हुआ है। प्रशासन की आकस्मिक जांच में 995.68 क्विंटल धान…

    MURDER; एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, बेटा ही निकला मुख्य आरोपी, संपत्ति विवाद में पिता-पुत्र ने रची थी साजिश

    बिलासपुर, जांजगीर-चांपा जिले के भवंतरा गांव में चार लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच के बाद सामने आया है कि इस…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…