चुनाव प्रचार; भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के समर्थन में निकली बाइक रैली

रायपुर, रायपुर उत्तर के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के समर्थन में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकाली। बाइक रैली में 500 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया।

रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के पक्ष में प्रचार अभियान जोर-शोर से चल रहा है। इसी क्रम में भाजयुमो के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहर में भव्य बाइक रैली निकाली और रोड शो किया। यह रैली भाजयुमो जिला महामंत्री अर्पित सूर्यवंशी, आशीष आहूजा और आकाश तिवारी के नेतृव में निकाली गई। बाइक रैली को चुनाव संचालक (रायपुर उत्तर विधानसभा) लोकेश कावड़िया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के लगभग 500 से अधिक कार्यकर्ता 300 से ज्यादा बाइक में सवार होकर निकले।  रैली राजधानी के रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों से होकर गुजरी। रैली में युवाओं ने गर्मजोशी के साथ नारेबाजी करते हुए रायपुर उत्तर विस क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा को जिताने की अपील की गई।

बाइक रैली रायपुर रेलवे स्टेशन के हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई, जो गुरुद्वारा रोड होते हुए राजीव गांधी चौक, स्टेशन रोड से गुरुनानक चौक, राठौर चौक, ललिता चौक, फूल चौक, शारदा चौक, एमजी रोड, मौदहापारा, फाफाडीह चौक, साहू पारा, टिम्बर मार्केट, लाल चौक, सिंधु भवन रोड, दुल्हन चौक, पंडरी कपड़ा, प्रमोद साहू के आफिस, लोधीपारा चौक, क्रिस्टल आर्केड, टर्निंग पाइंट, भारत माता चौक, एमडी चौक, कपूर होटल, तरूण सिंह चौक, तेलीबांधा चौक से एक्सप्रेस-वे, अवंति विहार चौक, खम्हारडीह चौक, बीटीआई, टर्निंग पाइंट शंकर नगर से वापस एक्सप्रेस-वे होते हुए केंद्रीय चुनाव कार्यालय पंडरी पहुंची। जहां रैली का समापन किया गया।

रैली में प्रमुख रुप से युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य गुंजन प्रजापति, बिट्टू शर्मा, गंधर्व पांडेय, राहुल यादव व अनुराग साहू, भाजपा मंडल तेलीबांधा भाजयुमो अध्यक्ष जितेंद्र साहू, भाजपा मंडल जवाहर नगर के भाजयुमो अध्यक्ष भारत कुंड, भाजपा मंडल फाफाडीह के भाजयुमो अध्यक्ष योगेश साहू, भाजपा मंडल शंकरनगर के भाजयुमो अध्यक्ष राकेश तांडी, कैलाश बेहरा, तरुण गुप्ता, गुरमीत सिंह, गोपाल साहू व शंकर साहू शामिल हुए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    POLITICS; अफीम की खेती और गैस संकट पर कांग्रेस ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान

    जगदलपुर,  छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर नक्सलवाद, कानून व्यवस्था, महंगाई और गैस संकट को लेकर सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नक्सलवाद खत्म करने…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां