छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी; पारा 43 पार;उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से तापमान बढ़ने के आसार

रायपुर, छत्तीसगढ़ में अब झुलसाने वाली गर्मी पड़ने लगी है। प्रदेश में तेज गर्मी का दौर शुरू हो गया है। सोमवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं लोगों का हाल-बेहाल रहा। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा हो रहा है।

रायगढ़ जिले के सारंगढ़ में सोमवार सबसे अधिक अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मुंगेली, बलौदा बाजार, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और महासमुंद जैसे जिलों में भी तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है। इस वजह से अप्रैल के महीने में ही मई-जून जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में उत्तर-पश्चिम से आने वाली गर्म और शुष्क हवाएं इस गर्मी को बढ़ा रही हैं। और आगे आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आने वाले दिनों में लोगों को सूरज के सितम से और परेशान होना पड़ेगा।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में बढ़ता तापमान

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में झुलसाने वाली तेज गर्मी पड़ रही है। प्रदेश में 43.7 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रायगढ़ जिला रहा। इसी तरह मुंगेली में 43.5, बलौदा बाजार 43.4 डिग्री,रायगढ़ 43 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर 42.8 महासमुंद 42.9, रायपुर 42.6, दुर्ग 41.4, महासमुंद 40.9 डिग्री और बीजापुर में 40 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी