जबलपुर, बेसबाल खेलने वाली नेशनल प्लेयर ने फंदे पर लटककर जान दे दी। स्वजनों की सूचना पााकर संजीवनी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि खुदकुशी करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच शुरू कर दी है। संजना बरकड़े (20) मूलत: सिवनी के धूमा की रहने वाली थीं। गंगा नगर में पिता हरनाम सिंह बरकड़े व माता किराए के मकान में रहते हैं।

कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में लिया था हिस्सा
संजना मानकुंवर बाई कालेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्र थीं। वह बेसबाल की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी थीं। संजना ने गुजरात, राजस्थान, देवास और उज्जैन में हुए कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था। रविवार को हरनाम सिंह और उनकी पत्नी रिश्तेदार के यहां हर्रई गए थे।
घर पर अकेली थी संजना
घर पर संजना अकेली थीं। इस दौरान न जाने क्या हुआ कि संजना ने फंदा बनाया और उसमें लटक गईं। हरनाम और उनकी पत्नी लौटे तो संजना को लटकते देखा। हरनाम ने बताया कि संजना मेडिकल के बड्डा दादा मैदान में प्रेक्टिस करती थीं।







