टीआई पर भालू ने किया हमला…घर में घुसा था भालू

अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले से खबर आयी है , जहां भालू के हमले से थानेदार घायल हो गया है। रेस्क्यू करने के दौरान थानेदार पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे थानेदार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उन्हें दुलदुला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक दुलदुला में सुबह से ही एक घर मे भालू ने डेरा जमाकर रखा था। जिसे ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया गया। इस दौरान घर में बैठे भालू ने दुलदुला थाना प्रभारी जगसाय पैंकरा पर हमला कर दिया। भालू के हमले से थाना प्रभारी पैंकरा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा। भालू के हमले से थाना प्रभारी के शरीर के पिछले हिस्से और बांह में गहरे घाव हैं।

भालू को घर से निकाला जा रहा था, उसी वक्त भालू ने थाना प्रभारी पर हमला कर दिया। डीएफओ जितेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि भालू जंगल की ओर भाग गया है। दुलदुला के बभनी गांव में एक घर में सुबह से ही भालू डेरा जमाया हुआ था. रेस्क्यू करने के लिए बलरामपुर से टीम आई थी। ग्रामीणों को वन विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है।

  • Related Posts

    SUSPEND; अफीम खेती में कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू निलंबित, दो अधिकारियों को नोटिस

     रायपुर, छत्तीसगढ के दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में अफीम की अवैध खेती के मामले में प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में कृषि विस्तार अधिकारी एकता…

    ACCIDENT; ओरछा मार्ग में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक मजदूर की मौत, 30 घायल

    0 जर्जर और खराब सड़क के चलते हो रही है लगातार दुर्घटनाएं नारायणपुर, छत्तीसगढ़ के बस्त्र के नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। मजदूरों…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां