दल से बिछड़े हाथी ने युवक को कुचल कर मार डाला

अंबिकापुर, सरगुजा जिले में जंगली हाथी कब , कहां पहुंच जाए इसका अनुमान लगा पाना संभव नहीं हो पाता। वन विभाग के कागजी निगरानी के दावों के बीच जंगली हाथी लगातार जनहानि कर रहे है।सीतापुर वन परिक्षेत्र में गुरुवार की रात दल से बिछड़े हाथी ने युवक को कुचल कर मार डाला। सुबह घटना की जानकारी मिली।वन विभाग अब दावा कर रहा है कि युवक शराब के नशे में था। हाथी के प्रभावित क्षेत्र में होने की मुनादी भी कराई गई थी।

आधी रात को सीतापुर के एरंड नावापारा के जंगल से भटक सरगा पहुंच जंगली हाथी ने युवक की जान ले ली। पूरी रात युवक का शव घटनास्थल पर पड़ा रहा। जानकारी के अनुसार ग्राम गेरसा निवासी राजेश चौहान (28) देर रात अपने परिचित के यहां से वापस अपने घर आ रहा था।इसी दौरान ग्राम एरंड नावापारा के जंगल से भटककर ग्राम सरगा के आश्रित गांव जोकारी पहुंचे जंगली दंतैल हाथी से युवक का आमना सामना हो गया।जंगली हाथी ने युवक को अपनी चपेट में लेते हुए मौके पर ही पैर से दबाकर उसकी जान ले ली।इस घटना के बाद पूरी रात युवक का शव घटनास्थल पर पड़ा रहा।सुबह लोगो ने देखा तब उसके घरवालों को जानकारी दी। वनपरिक्षेत्राधिकारी विजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घटना को लेकर ग्रामीणों से पूछताछ के बाद दावा किया कि युवक नशेड़ी प्रवृत्ति का था। रात को नशे की हालत में वह घर लौट रहा था।अचानक हाथी से सामना हो जाने के कारण घटना हुई।

  • Related Posts

    CRIME; हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की फोटो रखकर श्मशान घाट में तंत्र साधना, मछली, नींबू, सिंदूर से किया अनुष्ठान

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी स्थित श्मशान घाट में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने चार लोगों को तंत्र…

    NAXALITE; झीरम घाटी कांड में 13 साल बाद फैसले की घड़ी करीब, 10 अगस्त को जगदलपुर कोर्ट में अंतिम बहस

     जगदलपुर, छत्तीसगढ़ और देश के सबसे चर्चित और संवेदनशील आपराधिक मामलों में शामिल झीरम घाटी नक्सली हमले का मुकदमा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। करीब 13 वर्षों…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र