दशहरा पर संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले-‘देश की तरक्की नहीं चाहते कुछ लोग, भारत में रहकर करते हैं भारत का ही विरोध’

नई दिल्ली, एजेंसी, बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व विजयादशमी पूरे देश में पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन कई अनूठी परंपराओं का निर्वहन भी होता है। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) विशेष कार्यक्रम का आयोजन करता है। विभिन्न शहरों में पथ संचलन होता है। इसके बाद शाम को रावण दहन किया जाता है। इसके साथ ही दशहरा पर्व की शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है।

देशभर में दशहरा पर्व की धूम

नागपुर में आरएसएस का मुख्यालय है और हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यहां विशेष आयोजन हो रहा है। इस बार गायक-संगीतकार शंकर महादेवन का विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। वहीं महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस भी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे।

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अपने संबोधन में कई बड़ी बातें कहीं। उन्होंने बताया कि किस तरह देश आज विश्व शक्ति बनने की ओर अग्रेशित है। मजबूत राजनीतिक नेतृत्व के कारण देश सभी क्षेत्रों में विकास कर रहा है।

संघ प्रमुख ने आगे कहा कि 22 जनवरी को राम लला अयोध्या के भव्य मंदिर का विराजमान होने जा रहे हैं। यह एक बहुत बड़ा अवसर है। इस दिन हर कोई वहां नहीं जा सकता, लोग बाद में अपनी-अपनी सुविधा के हिसाब से जाएंगे, लेकिन उस दिन देश के हर मंदिर में विशेष आयोजन किया जा सकता है। मणिपुर हिंसा का जिक्र करते हुए संघ प्रमुख ने कहा, यह हिंसा हो नहीं रही है, करवाई जा रही है। कुछ लोग नहीं चाहते भारत आगे बढ़े। साजिश के तहत माहौल बिगाड़ा जा रहा है। मणिपुर हिंसा का क्या मतलब है? हमें एकता के साथ खड़ा होना है।

कार्यक्रम की शुरुआत में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने संस्थापक के.बी. हेडगेवार को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्य अतिथि गायक-संगीतकार शंकर महादेवन भी उनके साथ रहे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; ‘7 दिन में न्याय का वादा था, लेकिन…’ रेप-मर्डर केस में पीड़िता की विधायक मां ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए

    कोलकाता, पश्चिम बंगाल के कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप-मर्डर केस में पीड़िता की मां और बीजेपी विधायक रत्ना डेबनाथ ने सरकार बनने के 2 महीने बाद चुप्पी तोड़ी…

    POLITICS; नकटी तोडफोड मामले में पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू ने कहा – कार्रवाई पूरी तरह अवैधानिक, न्याय के लिए पीड़ितों के साथ कोर्ट जाएगी कांग्रेस

     रायपुर, नकटी गांव को लेकर कांग्रेस के पांच विधायकों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। इस मामले में पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू ने कहा, नकटी में गरीबों…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’