दूसरी बार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बनी डा नायक ने सीएम को सौंपा प्रतिवेदन

रायपुर , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा श्रीमती किरणमयी नायक के नेतृत्व में आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री के समक्ष उन्होंने राज्य महिला आयोग के विगत वर्षों की उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष के रूप में पुनः नियुक्त श्रीमती किरणमयी नायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि आज वे राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर अपने द्वितीय कार्यकाल का पदभार ग्रहण करेंगी।

मुख्यमंत्री बघेल ने श्रीमती नायक को पहले कार्यकाल को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई देते हुए नवीन कार्यकाल में पदेन दायित्वों के कुशल निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अनिता रावटे, श्रीमती अर्चना उपाध्याय, श्रीमती नीता विश्वकर्मा, श्रीमती बालो बघेल, राज्य महिला आयोग के सचिव आनंद प्रकाश किस्पोट्टा सहित डॉ. विनोद कुमार नायक, भुसरू राम बघेल तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    HORTICULTURE; ‘आप सरकार नहीं चला रहे, हम चला रहे हैं’, सम्मेलन में हॉर्टिकल्चर अफसरों पर भड़के डिप्टी सीएम कनक वर्धन

    भुवनेश्वर, भुवनेश्वर स्थित कृषि भवन में आयोजित राज्य स्तरीय उद्यानिकी अधिकारी सम्मेलन में ओडिशा के उप मुख्यमंत्री तथा कृषि व किसान सशक्तिकरण मंत्री कनक वर्धन सिंह देव अधिकारियों की कार्यशैली…

    HC; तेंदूपत्ता खरीदी पर 2% एबीएस वसूली का मामला, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सभी याचिकाएं खारिज कीं

    बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने तेंदूपत्ता वन लॉट की नीलामी में सफल खरीदारों से 2 प्रतिशत एक्सेस एंड बेनिफिट शेयरिंग (एबीएस) राशि की वसूली के खिलाफ दायर सभी रिट याचिकाओं को…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार