नहीं रहे साहित्यकार और व्यंग्यकार मधुप पांडेय, नितिन गडकरी के थे टीचर

नागपुर, हिंदी काव्य की दुनिया में चर्चित कवि और हास्य व्यंग्य के पुरोधा मधुप पांडेय का आज निधन हो गया. वे 82 वर्ष के थे. मधुप पांडेय के निधन पर काव्य जगत के लोगों ने शोक व्यक्त किया है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी उनके निधन पर दुख प्रकट किया है. साहित्यकार, व्यंग्यकार और कुशल मंच संचालक मधुप पांडेय पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. मधुप पांडेय नागपुर के रहने वाले थे और वे एक कॉलेज में कॉमर्स के प्रोफेसर थे.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मधुप पांडेय के छात्र रहे हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर अपने टीचर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा है- “नागपुर के प्रख्यात साहित्यकार मधुप पांडेय सर के निधन का समाचार दुखद है. उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि. पांडेय सर ने देश-विदेश में काव्य गोष्ठियों में भाग लेकर अपनी प्रस्तुतियों से एक बड़ा प्रशंसक वर्ग तैयार किया. उनके साहित्य को अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. उनका विद्यार्थी होने के नाते मैंने उनके साहित्य का भी आनंद लिया. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दे.”

प्रसिद्ध कवि डॉ. प्रवीण शुक्ल ने मधुप पांडेय के निधन को काव्य जगत खासकर हिंदी कवि सम्मेलनों की दुनिया में एक बड़ी क्षति बताया है. प्रवीण शुक्ल ने उन्हें याद करते हुए बताया कि मधुप पांडेय को विदर्भ, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में कवि सम्मेलनों का जनक माना जाता है. उन्होंने बताया कि उन्होंने मधुप जी के साथ कई मंचों पर काव्य पाठ किया है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    हिंदुस्तान में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को फिल्म चलाने  के लिए एक अदद नायिका की जरूरत हमेशा से रही है।शुरुवाती दौर में तो पुरुष ही नायिका का रूप धरते थे। नायिकाओं …

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    मुम्बई, मशहूर दिग्गज सिंगर आशा भोसले की निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले को 11 मार्च को मुंबई…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…