निरीक्षण के बाद आबकारी आयुक्त कावरे ने वेलकम डिस्लरी को थमाया नोटिस;दर सूची और स्टॉक का सही प्रदर्शन नहीं

रायपुर, आगामी विधान सभा निर्वाचन -२०२३ में स्वतंत्र एवं निस्पच्छ चुनाव हेतु आयोग द्वारा जारी निर्देशों को दृष्टिगत रखते हुए आबकारी आयुक्त श्री महादेव कावरे द्वारा आज दिनांक १ नवम्बर २०२३ को ज़िला मूँगेली में अवस्थित आसवनी भाटिया वाईन्स एवं बिलासपुर में अवस्थित वेलकम डिस्टलरी का आकस्मिक दौरा किया गया .

इस दौरान उन्होंने स्पिरिट रूम , स्टॉक रूम , बॉटलिंग प्लांट को देखा , समस्त रजिस्टर को नियमानुसार संघारित कर अपडेट रखने , सभी सीसीटीवी कैमरा द्वारा प्लांट की २४/७ निगरानी करने , कैमरों का १५ दिन तक बैकअप रखने , बूम बैरियर ऑथोराइज्ड पर्सन द्वारा ही खोले जाने हेतु निर्देशित किया .प्लांट में अग्नि शमन यंत्र की वैलिडिटी चेक करने डिस्लरी प्रभारी को निर्देशित किया .पलांट में तैनात central आर्म्ड फ़ोर्सेज़ से भी उन्होंने चर्चा कर आयोग की मंशानुरूप कार्य करने हेतु प्रेरित किया ।आयुक्त आबकारी द्वारा वेलकम डिस्टलरी के बॉटलिंग प्लांट में पर्याप्त साफ़ सफ़ाई ना होने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए डिस्टलर को नोटिस जारी कर  नियमानुसार कार्यवाही हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया ।

आयुक्त द्वारा विदेशी मदिरा दुकान सरगाँव ज़िला मूँगेली , मदिरा दुकान सिमगा ज़िला बलोदाबाजार , रायपुर की तात्यापारा और कटोरटालाब दुकान का भी आकस्मिक निरीषण कर स्टॉक का वेरिफिकेशन कराया । समस्त मदिरा को स्कैनर के माध्यम से बिक्री करने , निर्धारित मात्रा में विक्रय करने तथा नियमों का उल्लंघन करने पर दुकान के स्टाफ़ के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया । आयुक्त ने दर सूची और स्टॉक को ठीक से प्रदर्शित करने निर्देशित किया गया.।आयुक्त के दौरे पर मुख्यालय के वरिष्ठ आबकारी अधिकारी भी उनके साथ रहे ।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; आयुष्मान कार्ड के मुद्दे पर सदन में घिरे स्वास्थ्य मंत्री, सत्ता और विपक्ष के विधायकों ने उठाए सवाल

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड का समुचित लोगों को नहीं मिलने और बड़े अस्पतालों में योजना की सुविधाओं का लाभ नहीं मिलने जैसे मुद्दों को लेकर आज स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी…

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    रायपुर, विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल ने सवालों का जवाब दिया. धान खरीदी के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?