पत्‍नी की लाश के साथ सोता था पति; हत्‍या के बाद दीवान में छिपा दी थी बाडी

रायपुर , छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हत्‍या की एक सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है। यहां शख्‍स ने अपनी पत्‍नी की हत्‍या कर दी है। इसके बाद हत्‍यारा पति पत्‍नी की लाश को दीवान (बिस्तर) में छिपाकर कर रखा था। वहीं पति लाश के साथ सोता था। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि हत्‍यारे पति ने दो दिन पहले वारदात को अंजाम दिया था। दो दिन बाद जब लाश से बदबू आने लगी तो आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का मुआयना किया तो महिला की हत्‍या का पता चला। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस खौफनाक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुरानी बस्‍ती थाना के सीएसपी राजेश चौधरी ने बताया कि टिकरापारा थाने में एक महिला की हत्‍या का मामला सामने आया है। आशंका जताई जा रही है कि इस महिला की हत्‍या उसके पति ने की है। हत्‍या की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

  • Related Posts

     ACCIDENT; बेचारे अभिभावक क्या करे?……….

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से  सात किलोमीटर दूर सीरीखेड़ी गांव में  गत बीती रात एक कार दुर्घटना में एक युवती की मौत हो गई। समाचार पत्र के अनुसार कार क्रमांक…

    SNAKE; लापरवाही पड़ी भारी , रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को सांप ने डसा, इलाज के दौरान हुई मौत…

    रायपुर,  जहरीले सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू करने वाले स्नेक कैचर की एक छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हुई. पकड़ने के दौरान सांप के डसने से गंभीर स्नैक कैचर मनीष पाटिल…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व