बजट से संबंधित देयक 24 मार्च तक कोषालय में जमा करने के निर्देश

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग के द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट से संबंधित देयकों को 24 मार्च 2023 तक कोषालय में जमा करने निर्देशित किया गया है। उसके पश्चात 27 मार्च से 31 मार्च 2023 तक वित्त विभाग की अनुमति से ही देयक जमा किए जाने के निर्देश है। सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि 23 मार्च 2023 तक कोषालय में बजट से संबंधित देयकों को जमा करें ताकि समय पर देयकों का भुगतान किया जा सकें।

समस्त आहरण अधिकारियों द्वारा चेक बुक कोषालयों में जमा करने के निर्देश

छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग के निर्देशानुसार जारी किए गए चेक रोल/धनादेश पुस्तिका (चेक बुक) 24 मार्च 2023 संध्या 5 बजे तक अपने एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारियों के धनादेश पुस्तिका जिला कोषालय में जमा करें। उपयोग किए गये/निरंक चेक का विवरण कोषालय को चेक बुक के साथ देंगे।

24 मार्च 2023 के ऐसे अपरिहार्य प्रकरणों में जिसमें कि कतिपय व्ययों को जो जनहित या प्रशासन के हित में अनिवार्य है, कलेक्टर के समक्ष पूर्ण प्रकरण व विषयवस्तु औचित्य सहित प्रस्तुत कर भुगतान संबंधी आदेश प्राप्त किया जा सकता है। 27 मार्च 2023 के उपरांत वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक उपरोक्त निर्देशित प्रक्रिया के अनुसार जिलाध्यक्ष से स्वीकृति प्राप्त प्रकरणों में चेक काटने हेतु कोषालय अधिकारी संबंधित चेक आहरण एवं संवितरण अधिकारी को चेक बुक उपलब्ध कराएं। जिस पर संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी के हस्ताक्षर एवं कोषालय अधिकारी द्वारा प्रतिहस्ताक्षर किया जाएगा। पूर्व में जारी समस्त धनादेश पुस्तिका पर 31 मार्च 2023 के बाद भुगतान योग्य नहीं की रबर मोहर अनिवार्यतः अंकित करे।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र