बहन को अच्छे से नहीं रखने का आरोप लगाकर साले ने कर दी जीजा की हत्या

अंबिकापुर, बहन को ठीक से साथ नहीं रखने का आरोप लगाकर साला ने जीजा को इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित साले को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है घटना बलरामपुर जिले के सामरी थाना अंतर्गत जलजली मरेवाडीह पारा की है।मृतक बलराम नगेशिया ,पत्नी को लेने ससुराल गया था।वहीं उसके साले आरोपित अरविंद नगेशिया ने उसकी हत्या कर दी थी।

जानकारी के अनुसार ग्राम बाटा सरईडीह निवासी मृतक बलराम नगेशिया की पत्नी एक सप्ताह से अपने मायके ग्राम जलजली मरेवाडीहपारा मे रह रही थी। उसे लेने के लिए पति बलराम नगेशिया अपने ससुराल ग्राम जलजली मरेवाडीह गया था। घटना दिवस को वह पत्नी को ससुराल जाने के लिए बोला। इससे उसका साला अरविंद नाराज हो गया। मृतक का साला अरविन्द नगेशिया इस बात को लेकर जीजा से विवाद करने लगा कि तुम मेरे दीदी को अच्छे से नही रखते हो। वह जीजा के साथ दीदी को साथ भेजने तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपित ने अपने जीजा मृतक बलराम नगेशिया की पिटाई करने लगा।पिटाई से गंभीर रूप से घायल बलराम नगेशिया रात बिताने बस्ती में ही रहने वाले एक व्यक्ति के घर चला गया था।अत्यधिक चोट के कारण भोर में उसकी मौत हो गई।

  • Related Posts

    RAPE; दो नाबालिग को बहलाकर ले गए अपने साथ, फिर बनाया हवस का शिकार, 2 आरोपी गिरफ्तार

    राजनांदगांव. शहर के थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने अपहरण के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया है. जांच के दौरान सामने…

    NAXALITE; उडीसा में 11 हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर, 1 करोड़ से ज्यादा का था इनाम

    गरियाबंद, छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे है. इसी बीच गरियाबंद जिला से लगे उडीसा सीमा क्षेत्र में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां