लापता विवाहित पुरुष और विधवा महिला ने की आत्महत्या; परिवारवालों को हो गई थी प्रेम प्रसंग की जानकारी

धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के बीरएझर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक शादीशुदा पुरुष और एक विधवा महिला के आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, शादीशुदा पुरुष और विधवा महिला का कुछ सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी जानकारी दोनों के परिवारवालों को हो गई थी।दोनों के परिवार को इसकी जानकारी होने के बाद शर्म और भय से खेत में जाकर दोनों ने जहर पीकर अपनी-अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि दोनों नौ मई से अपने घर से लापता हो गए थे। वहीं स्वजन उनकी तलाश कर रहे थे। लेकिन उनका पता नहीं चल पाया था।

दरअसल, बिरेझर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम कठौली एक के खेत में महिला और पुरूष की लाश लोगों ने पड़ी हुई देखी। जिसके बाद गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई। लाश देखने लोगों की भीड़ खेत पर उमड़ पड़ी। इसी बीच पुलिस को भी इस घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बिरेझर पुलिस चौकी के एएसआई जगदीश सोनवानी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां खेत में एक महिला और पुरुष मृत अवस्था में पड़े हुए थे। वहीं मृतकों के पास में ही मौके पर जहर की डिब्बी और पानी की बोतल पड़ी हुई मिली। आसपास के लोगों से पूछताछ कर पुलिस ने पुरुष की शिनाख्त शांतिस्वरूप साहू 52 वर्ष और महिला की शिनाख्त अंशु साहू 45 वर्ष के रूप में की। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • Related Posts

    ACCIDENT; बालोद सड़क हादसे में मरने वालों की सांख्या 6 हुई , 7 गंभीर घायल रायपुर रेफर, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर

    दुर्ग, बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। हादसे में घायल एक और व्यक्ति ने धमतरी…

    CRIME; बाल मजदूरी और मानव तस्करी का संगठित खेल बेनकाब, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 10 ठिकानों पर छापेमारी

    महासमुंद, मानव तस्करी और श्रमिकों के अवैध परिवहन से जुड़े संगठित नेटवर्क के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की। पुलिस ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में करीब 10 ठिकानों…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर