मैं फेल हो गया हूं ,कुछ सेटिंग हो सकती है?;हेल्पलाईन में रोचक प्रश्न पूछे गए…

रायपुर, माध्यमिक शिक्षा मंडल के हेल्पलाइन मैं तैनात मनो वैज्ञानिक एवं अफसर आज उस समय अचरज में फस गए , जब एक छात्र ने पूछा कि अनुत्तीर्ण से उत्तीर्ण करने के लिए कोई जुगाड़ बता दो? इससे वहां कुछ देर के लिए सन्नाटा पसर गया। हेल्पलाईन में समस्या समाधान के लिए आज लगभग 200 छात्रों ने फोन कॉल किए। छात्रों ने तरह तरह के सवाल पूछे।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा विद्यार्थियों के मन में परीक्षा परिणाम के भय से होने वाले तनाव का प्रबंधन, विषय और कैरियर चयन संबंधी मार्गदर्शन के लिए आज 10 मई से हेल्पलाईन शुरू किया गया है। हेल्पलाईन के टोल फ्री नंबर 18002334363 पर समस्या समाधान के लिए लगभग 200 फोन कॉल आए। जिसका समाधान विषय-विशेषज्ञों द्वारा किया गया। इसमे से एक छात्र ने पूछा कि वह परीक्षा में फल हो गया है, कुछ सेटिंग हो सकती है? इस तरह के कई रोचक प्रश्न भी पूछे गए।
हेल्पलाईन के माध्यम से मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक, कैरियर काउंसलर डॉ. वर्षा वरवंडकर, मनोवैज्ञानिक डॉ. स्वाति शर्मा द्वारा प्रातः 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक परीक्षार्थियों और अभिभावकों के परीक्षा परिणाम से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रश्नों, समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। इसके साथ ही मंडल के उप सचिव श्री जे.के अग्रवाल के मार्गदर्शन और नोडल अधिकारी श्री प्रदीप साहू के नेतृत्व में सहायक प्राध्यापक श्रीमती अल्का दानी, श्रीमती प्रीति शुक्ला के सहयोग से विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन दिया गया। हेल्पलाईन में कई तरह के रोचक प्रश्न भी विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए।

  • Related Posts

    PROMOTION; व्याख्याता पदोन्नति के लिए ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग में 193 अभ्यर्थी शामिल, 16 अभ्यर्थी नदारद

    रायपुर,लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा व्याख्याता एवं व्याख्याता एल.बी. (टी-संवर्ग) के पद पर पदोन्नति उपरांत पदस्थापना के लिए मंगलवार को ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग शासकीश् शिक्षक शिखा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर…

    SCHOOL; भारत में 11 लाख शिक्षक पद खाली, सिंगल टीचर के भरोसे 1 लाख स्कूल, छत्तीसगढ में 2461 स्कूल एक शिक्षकीय

    नईदिल्ली, दुनियाभर में 5 अक्टूबर को हर साल विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। वर्ल्ड टीचर्स डे इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसे सेलिब्रेट करने की शुरुआत साल 1994 में…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात