राजधानी में राशन माफिया सक्रिय; तीन साल में 153 शिकायतें, 22 दुकानें निलंबित,14 संचालकों को नोटिस

रायपुर, राजधानी में राशन मफिया सक्रिय है। हर माह राशन दुकानों से लाखों का वारा-न्यारा हो रहा है। राशन दुकानों में अनियमितता थमने का नाम ही नहीं ले रही है। हालात ऐसे हैं कि तीन सालों में अब तक राशन दुकानों की 153 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 22 दुकानों का ही निलंबन किया गया है। , 14 राशन दुकान संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा 33 दुकानदारों से चार लाख 45 हजार रुपये पेनाल्टी जमा करवाई गई है। कोविड के दौरान राजधानी की राशन दुकानों में ज्यादा गड़बड़ियां की गई हैं। क्योंकि उक्त अवधि में राशन देने के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति से छूट दी गई थी। इसकी आड़ में दुकान संचालकों द्वारा हितग्राहियों की बजाय लोगों की फोटो खींच कर अपलोड की गई और इसके आधार पर ही राशन जारी कर दिया गया। वहीं, कई दुकानों में अब भी हजारों क्विंटल की शार्टेज है, इसके बावजूद इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।

अवैध खरीदी बिक्री दुकान के सामने चल रहीशासन द्वारा राशन दुकानों में अवैध रूप से खरीदी बिक्री रोकने के लिए नियम बनाया है। वहीं, ऐसा करते पाए जाने पर संबंधित दुकान संचालक या फिर क्रेता व विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज करने का भी प्रविधान किया गया है। लेकिन इसके बावजूद अब भी राशन दुकानों के बाहर धड़ल्ले से चावल की अवैध खरीदी-बिक्री की जा रही है।

एक करोड़ से ज्यादा की मशीनें दीं, फिर भी लगाम नहींशासन की ओर से राशन की अवैध कालाबाजारी रोकने के लिए सभी राशन दुकानों में ई पास मशीनों का वितरण किया गया है। जिसके सहायता से सिर्फ बायोमेट्रिक उपस्थिति पर ही राशन दिया जाना है। लेकिन इसके बावजूद इस प्रक्रिया के बाद भी दुकानों से अवैध रूप से खरीदी बिक्री चल रही है।

 पिछले चार से पांच माह के भीतर ही कई राशन दुकानों से हजारों क्विंटल चावल का हिसाब नहीं मिल रहा है। यानी कि यहां चावल का शार्टेज है। इसमें टिकरापारा, राजा तालाब सहित कई अन्य क्षेत्र की दुकानें शामिल हैं। इन दुकानों में जांच कर प्रकरण तो दर्ज किया गया है, लेकिन निलंबन अब तक नहीं किया गया है। खाद्य निरीक्षक जांच करने भी नहीं जा रहे । खाद्य संचालनालय द्वारा बनाए गए नियमानुसार राशन दुकानों की हर माह जांच करना अनिवार्य है। लेकिन इसके बावजूद कई दुकानों में महीनों तक जांच नहीं की जाती है।

  • Related Posts

    FOOD;सितंबर और अक्टूबर का चावल वितरण जारी, राशन कार्डधारी 30 सितंबर तक ले सकते है दो माह का चावल

    रायपुर, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रदेश के सभी 14 हजार 186 उचित मूल्य दुकानों में दो माह सिंतबर और अक्टूबर 2026 के लिए खाद्यान्न आबंटन जारी कर दिया गया…

    FOOD; धान खरीदी, चावल भंडारण, किसान पंजीयन और गोदाम निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    0 खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की रायपुर, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय महानदी…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व